कानूनराजनीतिसामाजिक

विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल हुए सांसद गुहाराम अजगल्ले

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 6 जनवरी 2024/जांजगीर सांसद गुहाराम अजगल्ले जिले के बिलाईगढ़ विकासखंड के ग्राम चिकनीडीह में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर सीईओ योगेश्वरी बर्मन उपस्थित थीं। जिले के भड़िसार, गंजाईभौना, चिकनीडीह, गदहाभाठा, सेमिकोट, तेन्दुदरहा और बेहालडीह में विकसित भारत संकल्प यात्रा का कार्यक्रम किया गया।

महिलाओं ने स्वागत में रंगोली बनाई, कलश स्थापना की और सामूहिक आरती भी की। शिविर में विभिन्न विभागों के स्टाल लगाए गए थे। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य स्टाल में इलाज कराए और दवा लिए। प्रधानमंत्री के संदेश का प्रदर्शन किया गया। बालक बालिकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘‘धरती कहे पुकार के‘‘ से खेतों में जैविक खाद के प्रयोग का संदेश दिया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button