
सारंगढ़/ सरायपाली विधायक चातुरी नंद को प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग का कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर चौहान समाज में हर्ष का माहौल है। प्रदेश स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।चौहान समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि चातुरी नंद को कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग में कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना क्षेत्र व समाज के लिए गौरव की बात है।

उन्होंने विश्वास जताया कि चातुरी नंद अपने दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा, सक्रियता एवं जिम्मेदारी के साथ करते हुए संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करेंगी।

इसी कड़ी में सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के चौहान समाज के कार्यकारी जिला अध्यक्ष गोपाल बाघे, बरमकेला ब्लॉक अध्यक्ष विशिकेशन चौहान, बरमकेला पार्षद राजेश चौहान, धर्मेंद्र चौहान, ओम चौहान सहित समाज के दर्जनों पदाधिकारी एवं सदस्य चातुरी नंद के निवास स्थान पहुंचे। सभी ने पुष्पगुच्छ व साल भेंट कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।






