खेलशिक्षा

पुसौर बी.ई.ओ. के नेतृत्व में टीचर्स प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता ग्राम आमापाली में संपन्न

बरमकेला:- विकास खण्ड पुसौर के आमापाली खेल मैदान में पहली बार शिक्षकों का क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन हुआ ।जोकि दिनांक 24.01.2024 से 28.01.2024 तक चार दिन चला ।इसमें 16जोन के टीम ने हिस्सा लिया इसमें विकास खण्ड पुसौर की टीम और सूपा जोन की टीम के बीच फाइनल मैच खेला गया इसमें विकास खण्ड की टीम ने सूपा जोन को 22रन से हरा दिया और मैच अपने नाम कर लिया ।

मेन ऑफ़ द सीरीज घुरुवाराम सिदार सूपा को दिया गया,अनिल यादव मेन ऑफ़ द मैच रहे। नारी शक्ति के प्रतीक महिला शिक्षिकाओं ने भी एक नई परंपरा की शुरुआत करते हुए इस खेल प्रतियोगिता में घड़ा दौड़, रसीद दौड़,चम्मच दौड़ ,कुर्सी दौड़ में पूरे उत्साह के साथ भाग लिया।


इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आमापाली सरपंच खुशीराम गुप्ता रहे। कार्यक्रम का सफल निर्देशन विकासखंड शिक्षा अधिकारी पुसौर दिनेश कुमार पटेल द्वारा किया गया। बीआरसी शैलेंद्र मिश्रा सेजस पुसौर के प्राचार्य रुपेश चौधरी सेजस कोड़ातराई के प्राचार्य सनत पटेल , प्राध्यापक बच्छ भोय जागेश्वर प्रधान व्याख्याता,एस कुमार सारथी, दशरथी जागड़े भुनेश्वर सिदार रतिराम विजेंद्र चौहान शांति ठाकुर श्रीमती बेला चौहन सरोजिनी चौहान सुनीता प्रधान कविता मेडम महाणा मेडम चूड़ामणि सिदार मधु पटेल कपिल देवांगन बेनी उरांव गुरुदेव गुप्ता मुरलीधर गुप्ता महेंद्र बंजारे दामोदर चौधरी अरुण चौधरी मुख्य रूप से शामिल रहे।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button