
रायपुर:- 30 जनवरी/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने धान खरीदी की अंतिम तिथि को बढ़ाते हुए 4 फरवरी रविवार तक धान खरीदी जारी रखने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किसानों की दिक्कतों के प्रति संवेदनशीलता प्रदर्शित करते हुए रिकार्ड धान खरीदी के बावजूद धान खरीदी की अंतिम तिथि को 4 फरवरी रविवार तक बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।

आपको बता दे कि छत्तीसगढ़ में पहली बार शासकीय अवकाश शनिवार एवं रविवार को भी धान खरीदी की जाएगी।






