
सरायपाली की राजनीति में आया नया मोड़,विधायक के पहुंचने पर भी मंच मे कुर्सी नही दी
सरायपाली:- शासकीय महाविद्यालय सरायपाली के वार्षिकोत्सव राजनीति की भेंट चढ़ते दिखाई दे रहा है। कॉलेज प्रबंधन ने विधायक को अतिथि के तौर पर बुलाना छोड़ सत्ताधारी पार्टी के नेताओं को मंच देना ज्यादा उचित समझा,, तभी तो आमंत्रण कार्ड में विधायक का नाम तक नहीं छापा गया है।

सरायपाली के इतिहास में यह पहली बार हुआ है कि कॉलेज के वार्षिकोत्सव में क्षेत्रीय विधायक को पूछा तक नहीं गया है। इसे लेकर कॉलेज के छात्र छात्राओं में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। इसे लेकर एनएसयूआई अध्यक्ष भीष्म देव पटेल, युवा कांग्रेस के अध्यक्ष भरत मेश्राम, भूतपूर्व छात्र एवं कांग्रेस नेता मोहसिन मेमन,अरमान हुसैन, अध्यक्ष अनस खान और युवा नेताओं ने इस संबंध में महाविद्यालय में जाकर कॉलेज प्रबंधन को जमकर खरी खोटी सुनाई। छात्र नेताओं का कहना है कि ,महाविद्यालय जैसे विद्या के पावन मंदिर मे गलत राजनीति को दर्शाती है।

पढ़िए क्या कहते हैं छात्र नेता
मीडिया को जानकारी देते हुए छात्र नेताओं ने बताया कि, विधायक को आमंत्रित ना करके सरायपाली क्षेत्र की जनता का अपमान किया गया है। छात्रो का कहना है कि कालेज प्रबंधन द्वारा सीटिंग विधायक चाहे किसी पार्टी का हो उनका सम्मान नही करना और सत्ता धारी नेताओं को मंच देकर कार्यक्रम को पूरी तरह राजनीतिक बना दिया है जिसका हम खुला विरोध छात्रगण कर रहे है।

पढ़िए क्या कहते हैं प्राचार्य
इस संबध में प्राचार्य ने कहा कि दूसरे कार्यक्रम में विधायक का सम्मान करने की बात कहते हुए ऊपरी दबाव होने की बात छात्र नेताओं को बताई गई है।
पढ़िए क्या कहती हैं सरायपाली विधायक
इस संबध में सरायपाली विधायक चातुरी नंद का कहना है कि, जिसे राजनीति करनी हैं करने दीजिए, हमे ऐसी छोटी सोच की राजनीति करके कुर्सी पे नही बैठना ,ऐसी कुर्सी उन्हें ही मुबारक और आगे कहा कि मैं अपने विधानसभा के शासकीय महाविद्यालय के छात्र छात्राओं के हित के लिए जो बने करने को तैयार हूं और करते रहूंगी। क्षेत्रीय विधायक चातुरी नंद ने कालेज प्रबंधन द्वारा नहीं बुलाने के बावजूद अनेक छात्र -छात्रों के बुलाने पर कार्यक्रम में पहुंची भी पर कालेज प्रबंधन ने उन्हें उचित मान सम्मान नहीं दिया ,इसलिए उन्होंने अपने आप माईक माँगकर यह कहा कि,मुझे कालेज प्रबंधन ने नही बुलाया नहीं मेरे यहाँ आने से ये कोई खुश हैं, इसलिए मै विधायक होते हुए भी मै यहाँ पूर्व छात्र बनकर यहाँ आयी हूँ । तत्पश्चात छात्रों द्वारा कुर्सी देने पर उन्होंने नीचे बैठी।






