शिक्षासम्मानसामाजिक

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर समस्त शिक्षिकाओं का किया गया सम्मान

सक्ती – अंबेडकर पब्लिक स्कूल मसनिया कला की समस्त शिक्षिकाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में स्कूल के डायरेक्टर बी डी चौहान द्वारा सम्मानित किया गया सर्वप्रथम भारत की प्रथम शिक्षिका सावित्री बाई फुले के छायाचित्र में दीप प्रज्वलित कर उन्हे याद किया गया एवं समस्त शिक्षिकाओं को सावित्री बाई फुले के जीवनी के बारे में जानकारी दिया गया।

तत्पश्चात स्कूल के डायरेक्टर बी डी चौहान ने समस्त शिक्षिकाओं को अपने उद्बोधन में कहा की आप सबके सहयोग से हमारा अंबेडकर स्कूल आगे बढ़ रहा है आप सबका मेहनत निश्चित ही सराहनीय है ।

आप सब अपने जीवन में ऊंचे मुकाम तक पहुंचे मेरा शुभकामना है वही स्कूल के समस्त शिक्षिकाओं ने स्कूल के डायरेक्टर के प्रति अपना आभार व्यक्त किया और अपने उद्बोधन में कहा की आज हम सभी अपने पैर में खड़े होकर अपना सपना साकार कर पा रहे है ।

उसमे हमारे डायरेक्टर जी का भी योगदान है जो हमें प्रति दिन जीवन के बारे में अच्छी अच्छी चीज बता कर हमे मार्गदर्शन करते है तत्पश्चात स्कूल की ओर से स्कूल की एच एम ज्योति पटेल असिस्टेंट एच एम साहित्य साहू शिक्षिका त्रिवेणी यादव पूनम साहू सविता जायसवाल सुनीता कंवर रीना सांडिल्य रमा जायसवाल निकिता चौहान को आकर्षक गिफ्ट प्रदान किया गया।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button