राजनीतिसामाजिक

बरमकेला मंडल में राधेश्याम राठिया को जीत दिलाने कार्यकर्ता में भारी उत्साह

सारंगढ़:- जिले के बरमकेला मे लोकसभा चुनाव कि तैयारी जोरों पर है ऐसे मे भाजपा ने रायगढ़ लोकसभा सीट से राधेश्याम राठिया पर सांसद प्रत्याशी के रूप मे विस्वास जताया है जिससे आज सांसद प्रत्यासी राधेश्याम राठिया बरमकेला दौरा पर रहे इस दौरान नगर पंचायत बरमकेला मे अध्यक्ष उपाध्यक्ष सहित पार्षदों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।साथ ही दो किलोमीटर दुर ग्राम पंचायत खिचरी मे बरमकेला मण्डल अध्यक्ष मनोहर पटेल के अगवाई मे सभी मंडल के कार्यकर्त्ताओ द्वारा आतिशबाजी के साथ जोरदार स्वागत करते हुए पैदल मंच सभा तक लाया गया। राधेश्याम राठिया का मंडल बरमकेला द्वारा महामाला से स्वागत किया वहीं महिला मंडल के पदाधिकारियों द्वारा भी महामाला से स्वागत किया गया। जिसमें भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता भी उपस्थित थे। सभा को संबोधित कर कार्यकर्ताओं को भारत माता,प्रधानमंत्री मोदी,भाजपा कमल, जिंदाबाद जयघोष किया गया। बीजेपी घोषित सांसद प्रत्याशी राधेश्याम राठिया ने वरिष्ठजनों का अभिवादन करते कहाकि भाजपा का छोटा कार्यकर्ता को संगठन ने विश्वास जताया है। आप सभी को विश्वास दिलाता हूं कि आपके हर दुख सुख में हमेशा खड़ा रहूंगा,मेरा जीत आपका जीत,मेरा सम्मान आप सबका सम्मान है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश का सर्वांगीण विकास हो रहा है।गांव शहर के आवासहीन को आवास,गरीबो को निशुल्क चावल,महतारी वंदना अन्य जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है।वो भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की तरह सब का साथ सब का विकाश की तर्ज पर काम करेंगे।देश मे मोदी सरकार हैट्रिक,रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र से भाजपा कमल खिलाने आग्रह करने पर भाजपाइयो ने प्रचंड बहुमत से जीत दिलाने संकल्पित हुए।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button