
सरिया:- कांग्रेस पार्टी के लिए काफी समय से योगदान देने वाले और काँग्रेस पार्टी के पुरोधा पूर्व ब्लॉक काँग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बार निवासी सियाराम नायक को देखने और उनका हाल चाल जानने तथा आशीर्वाद लेने उनके निवास पहुँचे प्रदेश प्रभारी शरद यादव, वरिष्ठ कांग्रेसी किसान नेता नंदकिशोर विश्वाल, हिमांशु पाणिग्राही एवं नव नियुक्त सरिया ब्लॉक काँग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष उग्रसेन साहू ने मुलाकात कर पैर छु कर आशीर्वाद लिया।

नायक जी लंबे समय से पार्टी के लिए कार्य किये है, उनकी कार्य शैली बहुत ही अच्छा रहा उनके कार्य काल की अनुभव हम लोगो को बताये और सभी ने उनके स्वस्थ का हाल चाल जाने और पूर्व कार्य काल की चर्चा परिचर्चा हुए व उनके सुखद शरीर हेतु भगवान जी से प्रार्थना किये । उनके गृह ग्राम बार उनके निवास को देखने के लिए पहुंचे शरद यादव,नंदकिशोर विस्वाल, हिमांशु पाणिग्राही जी , उग्रसेन साहू जी सरिया ब्लॉक के पदाधिकारी गण ।






