कानूनक्राइम

सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले की सबसे बड़ी आबकारी कार्यवाही: सरिया पुलिस ने 350 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

सरिया: दिनांक 15.03.24 को सरिया पुलिस ने की सारंगढ बिलाईगढ जिले की इस वर्ष की सबसे बड़ी आबकारी कार्यवाही, ओडिसा राज्य से पिकअप  वाहन में लाये जा रहे  350 लीटर अवैध  कच्ची महुआ शराब व पिकअप वाहन जप्त,कुल 04 आरोपी गिरफतार

आरोपीयों का नाम-01 अनिल भोई पिता  भागबतीया भोई उम्र 26 वर्ष पता गठियापाली थाना अम्बाभौना जिला बरगढ़ ओडिसा

02 मनोरंजन साहू पिता शिव साहू उम्र 42 वर्ष पता गठिया पाली थाना अंबाभौना जिला बरगढ़ ओडिसा

03 गुलाब बेहरा पिता घनश्याम बेहरा उम्र 58 वर्ष पता ग्राम सांकरा थाना सरिया

04 छीनू सिदार पिता स्व झारू सिदार उम्र 58 वर्ष पता ग्राम सांकरा थाना सरिया

पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को अवैध शराब, जुआ, सट्टा जैसे अवैधानिक कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही करने हेतु कड़े निर्देश दिए गए है  की  दिनांक 13.03.2024 को रात्रि गस्त पेट्रोलिंग के दौरान  मुखबिर से सूचना मिला की ओडिसा राज्य के ग्राम गठियापाली का अनिल भोई अपने तीन साथियों के साथ भारी मात्रा में पिकअप वाहन में अवैध शराब लेकर  लगे ग्राम सांकरा के महानदी रेबो घाट पास बिक्री हेतु  डम्प करने वाले है  कि मुखबिर द्वारा बताये स्थान पर गवाहों के साथ घेराबंदी किए कि कुछ समय बाद एक पिकअप वाहन आते दिखा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया की पिकअप वाहन की तलाशी लेने पर पिक अप वाहन में प्रत्येक बोरी में 50 लीटर कुल 07 बोरियों में 350 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब मिला |वाहन में सवार आरोपी अनिल भोई,मनोरंजन साहू,गुलाब बेहरा, छीनू सिदार से  शराब के संबंध में पूछताछ करने पर ओडिसा राज्य से शराब लाकर महानदी किनारे झाड़ी में डंप करके धीरे धीरे बिक्री करना बताये |आरोपियों को शराब के संबंध में नोटिस देने पर कोई दस्तावेज नहीं होना बताये की आरोपियों के कब्जे से जप्त 350 लीटर अवैध महुआ शराब कीमती 70000 रू तथा पिकअप क्र  OD 17 K 5047 कीमती 250000 रु को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया! आरोपियों के खिलाफ धारा 34(2) 59(क) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध करके आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया है ।

संपूर्ण कार्यवाही में सरिया थाना प्रभारी उप निरीक्षक प्रमोद यादव, प्र आर अर्जुन पटेल, भुनेश्वर पंडा,आर राजकुमार,अमर खूंटे, अनुज सिदार छालो खुराना शामिल रहे|

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 3

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button