शिक्षासामाजिक

जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन एवं गार्जियन एंड गाइड इंग्लिश मीडियम स्कूल धनुहारडेरा के संयुक्त तत्वावधान में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 2025 का आयोजन

जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिखा रविन्द्र गवेल रही वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि

रायगढ़। शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ से संबद्ध जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन धनुहारडेरा रायगढ़ एवं गार्जियन एंड गाइड इंग्लिश मीडियम स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक  13 नवंबर 2025 को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता स्पोर्ट्स डे 2025 का आयोजन किया गया।


इस खेलकूद उत्सव के मुख्य अतिथि श्रीमती शिखा रविन्द्र गवेल जिला पंचायत अध्यक्ष रायगढ़ थी ।वही विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री रविन्द्र गवेल ,उप संचालक समाज कल्याण विभाग श्री शिव शंकर पांडेय, कार्यपालिक कलाकार श्री सुशील कुमार सिंह समाज कल्याण विभाग जिला रायगढ़ ,श्री नवरत्न बिंझवार कलाकार समाज कल्याण विभाग जिला रायगढ़। कार्यक्रम अध्यक्षता चेयरमैन श्री शिरीष सारडा व डायरेक्टर श्रीमती तृप्ति अग्रवाल द्वारा किया गया।  सर्वप्रथम  मां सरस्वती के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलन  मुख्य अतिथि श्रीमती शिखा रविन्द्र गवेल विशिष्ट अतिथि श्री रविन्द्र गवेल विशिष्ट अतिथि उप संचालक समाज कल्याण विभाग जिला रायगढ़ श्री शिवशंकर पांडेय ,श्री सुशील कुमार कार्यपालिक कलाकार समाज कल्याण विभाग जिला रायगढ़  , चेयरमैन श्री शिरीष सारडा डायरेक्टर श्रीमती तृप्ति अग्रवाल प्राचार्य डॉ गजेंद्र चक्रधारी द्वारा किया गया। 

उद्बोधन क्रम में प्राचार्य डॉ गजेंद्र चक्रधारी द्वारा स्वागत अभिभाषण देते हुए कहा कि खेलकूद से तन और मन दोनों स्वस्थ रहते है खेल से शरीर का सर्वांगीण विकास होता हैं।
डायरेक्टर श्रीमती तृप्ति अग्रवाल ने कहा कि खेलकूद  प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल प्रतिभा को सामने लाना हैं।
चेयरमैन श्री शिरीष सारडा ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए खेल प्रतियोगिता में भाग ले रहे क्लास नर्सरी से बारहवीं  क्लास एवं  यू जी पी जी तथा बीएड के सभी प्रतिभागी छात्र छात्राओं को उज्जवल बधाई दी। और खेल भावना से खेलने हेतु प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथि श्री शिवशंकर पांडेय उप संचालक समाज कल्याण विभाग जिला रायगढ़ ने स्कूल और कॉलेज के सभी विद्यार्थियों को मोटीवेट किया। तथा  खेलकूद के आयोजन को सफल बताया ।उन्होंने नशा मुक्ति पर केंद्रित विचार रखे जागरूक किया।


मुख्य अतिथि श्रीमती शिखा रविन्द्र गवेल  जिला पंचायत अध्यक्ष जिला रायगढ़ ने खेल प्रतियोगिता के आयोजन की आयोजक जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन एवं गार्जियन एंड गाइड इंग्लिश मीडियम स्कूल धनुहारडेरा रायगढ़ की प्रशंसा की। उन्होंने खेल के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। विद्यार्थियों को सराहनीय प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया और खेल को खेल भावना से खेलने के लिए कहा। मुख्य अतिथि श्रीमती शिखा रविन्द्र गवेल ने उन्होंने नशा मुक्ति जागरूकता हेतु उपस्थित अतिथियों स्कूल और कॉलेज स्टाफ सहित सभी छात्र छात्राओं को नशा पान मुक्ति हेतु शपथ दिलाई और नशा से दूर रहने के लिए जागरूक किया। जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन धनुहारडेरा के चेयरमैन श्री शिरीष सारडा डायरेक्टर श्रीमती तृप्ति अग्रवाल  द्वारा मुख्य अतिथि विशिष्ट अतिथियों का स्मृति चिन्ह भेंट का सम्मान किया गया।

मुख्य अतिथि श्रीमती शिखा रविन्द्र गवेल द्वारा वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 2025 स्पोर्ट्स डे  का फीता काटकर शुभारंभ किया। तत्पश्चात विविध खेल प्रतियोगिता का उद्देश्य परख आयोजन प्रारंभ हुआ। श्री नरेंद्र प्रधान,श्री दिनेश पटेल ने निर्णायक की भूमिका निभाई। उद्घाटन सत्र का मंच संचालन प्रो सीताराम कैवर्त्य ने किया।कार्यक्रम का इस अवसर पर गार्जियन एंड गाइड इंग्लिश मीडियम स्कूल धनुहारडेरा  एवं जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन समस्त टीचर्स स्टॉफ सहित सभी प्रतिभागियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिए तथाअन्य छात्र छात्राओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। प्रतियोगिता को सफल बनाने में  स्कूल और कॉलेज के समस्त स्टॉफ की विशेष भूमिका सराहनीय रहीं।उल्लेखनीय हैं कि   दिनांक 13 नवंबर को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता स्पोर्ट्स डे तथा 14 नवंबर 2025 को बाल दिवस पर मस्ती की पाठशाला उत्सव का आयोजन भी किया जाएगा।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button