
बरमकेला : हर घर तिरंगा अभियान के तहत विकासखंड बरमकेला के भाजपा मंडल लेंधरा में मंगलवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। राष्ट्रभक्ति के जज्बे से सराबोर इस आयोजन में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लेंधरा के स्कूली छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। देशभक्ति गीतों के बीच भारत माता के जयकारों और वीर सपूतों के स्मरण के साथ यात्रा की शुरुआत हुई। यह यात्रा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर गांव के मुख्य मार्ग से होती हुई बीच बस्ती तक पहुंची।

तिरंगा यात्रा का सफल नेतृत्व लेंधरा भाजपा मंडल अध्यक्ष शारदा मालाकार, पूर्व मंडल अध्यक्ष भूतनाथ पटेल, महामंत्री दयाराम चौधरी एवं उपाध्यक्ष भोजराम पटेल ने किया।

यात्रा में विशेष उपस्थिति जिला पंचायत सदस्य एवं कृषि सभापति डॉ. अभिलाषा नायक तथा जिला पंचायत सदस्य सहोदरा सिदार की रही।
आयोजन में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति रही जिनमें प्रमुख रूप से विलास सारथी (जिला मंत्री, भाजपा सारंगढ़-बिलाईगढ़), माधव पटेल (जिला प्रशिक्षण प्रमुख), नारायण प्रधान (जिला सह-कोषाध्यक्ष), ललिता पटेल (अध्यक्ष, महिला मोर्चा), रामेश्वर पटेल (अध्यक्ष, पिछड़ा वर्ग मोर्चा)दयाराम पटेल (किसान मोर्चा महामंत्री)एवं उत्तम कुमार पटेल (कार्यालय मंत्री), ज्योति श्रीवास (मंडल मंत्री), राकेश पटेल (अध्यक्ष, भाजयुमो मंडल लेंधरा), गोविंद पटेल (महामंत्री, भाजयुमो मंडल लेंधरा),भरत वर्मा, श्रवण पटेल, अभिराज पटेल, ओमप्रकाश पटेल, अजय चौहान सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक शामिल हुए।







