
बरमकेला:- सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला अंतर्गत आने वाले तहसील बरमकेला के धान खरीदी केंद्र लोधिया में सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष जितेंद्र नायक द्वारा जन सेवा भोजनालय खोलकर धान खरीदी केंद्र में आने वाले टोकन धारी किसानों को निस्वार्थ भाव से मुफ्त में भोजन दिया जा रहा है। साथ ही किसानों के साथ आने वाले मजदूरों और हमालो को ₹30 प्रति प्लेट भोजन ₹10 में नाश्ता ₹5 में चाय की व्यवस्था भी समिति अध्यक्ष के द्वारा किया जा रहा है।
जिसमें समिति के अध्यक्ष व सदस्यों द्वारा खुद किसान मजदूर और हमालो को भोजन परोसा जा रहा है। इस व्यवस्था में समिति के साथ साथ समाजसेवियों द्वारा भरपूर सहयोग किया जा रहा है। धान खरीदी केंद्र लोधिया के समिति अध्यक्ष जितेंद्र नायक द्वारा यह एक अच्छी पहल की जा रही है, ऐसी व्यवस्था हर एक समिति केंद्र में होने से किसान मजदूर और हमालो के खाने की अच्छी व्यवस्था होती।








