
पुसौर:- जनपद अध्यक्ष श्रीमती हेमलता हरिशंकर चौहान के गृह ग्राम डुमरमुडा में नव वर्ष मिलन समारोह के साथ नव दंपति को जन्मदिन के यादगार पलों के अवसर पर चौहान समाज के वरिष्ठ जन पहुंच कर पौधा युक्त गमला, गुलदस्ता , सह गिफ्ट भेंट कर अशेष बधाई सह अनंत शुभकामनाएं अर्पित किए।विशेष कर इस अवसर पर रायगढ़ विधायक सह वित्तमंत्री ओपी चौधरी सर जी एवं रायगढ़ नगर निगम के महापौर हमारे जीवर्धन चौहान जी, सारंगढ़ रायगढ़ विधान सभा के पार्टी संगठन के वरिष्ठ नेता व सामाजिक बंधु गण तथा भारी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति गरिमामई रहा।

कार्यक्रम का बेहतरीन पल वृद्धजनों को कंबल, बच्चों को बैग सह बेबी किट,कापी एवं वरिष्ठ जनों को कैलेंडर व डायरी भेंट कर सम्मानित करना अविस्मरणीय यादगार एवं सराहनीय पहल रहा।इस अवसर पर हमारे जिले सारंगढ़ विलाईगढ़ से उजागर नन्द, राजेन्द्र चौहान,रामाधार चौहान, भाई नरेश चौहान,रामेश्वर चौहान,पत्रकार सुधीर चौहान,सुदर्शन चौहान,राजेश चौहान,सुदामा चौहान,कमलेश चौहान सहित अनेक मित्र जन प्रत्यक्ष कार्यक्रम में सहभागी होकर आदरणीय हरिशंकर सर एवं उनकी धर्म पत्नी हेमलता चौहान जी जनपद अध्यक्ष पुसौर को हार्दिक बधाई सह अनंत शुभकामनाएं अर्पित किए।






