आस्थासामाजिक

श्रीमद् भागवत कथा ग्राम बेंगची में -सुदामा चरित्र,सुदामा जी का पावन कथा-पूज्या देवी राधे प्रिया जी

बरमकेला:- बरमकेला क्षेत्र के बेंगची गांव में संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा की अविरल धारा निरंतर बह रही है इस धारा में अपने आप को समाहित करने के लिए क्षेत्र के लोगों की काफी भीड़ लगी रहती है श्रीमद् भागवत कथा वाचिका परम पूज्य देवी राधे प्रिया जी मुखारविंद से भगवान श्री बांके बिहारी की कथा का गुणगान किया जा रहा है 28/ 4/ 2023 को कलश यात्रा प्रारंभ हुआ था तत्पश्चात 5/ 5/ 2023 को सुदामा चरित्र एवं कथा विराम दिवस था देवी राधे प्रिया जी ने कृष्ण और सुदामा दोनों के मित्रता को बताया बताते हुए अनेक वर्णन किए वर्षों बाद मित्र को सुदामा जी को देखकर प्रभु के आंख भर आए कितने वर्षों बाद मित्र आज आए हो मित्र मिलने दौड़ते हुए चले आए दर्शन करने सुदामा का नंगे पांव आ गये सुदामा जी भी नंगे पांव आये थे पैरो से रक्त बहता रहा है भगवान ने कांटे निकाले प्रभु के आंसू बह गए सुदामा के चरणों में प्रभु के आंसू गिराए प्रभु जी ने अपने सैया पर बैठाकर कुशलता पूछी छप्पन भोग खिलाएं रुकमणी जी हाथों से पंखा चला है अपने हाथों से भोजन कराएं भक्तों भगवान पूछते हैं बचपन की यादें याद है मित्र तत्पश्चात तीन मुठ्ठी का वर्णन भी देवी जी ने किया सुदामा जी और कृष्ण जी की कहानी सुनकर सभी की आंखों में आंसू आ गया सुदामा चरित्र के पावन कथा को देवी जी बहुत सुंदर वर्णन किया श्रद्धालुओं ने इस पावन कथा को सुनकर पुण्य के भागी बने तथा विराम के समय पूज्या देव राधे प्रिया दीदी ने विवेक पटेल दूलार साहू सरपंच अरविंद पटेल कमेटी के सदस्य गणमान्य नागरिक महिला बुजुर्ग युवा मातृशक्ति सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया एवं आशीर्वाद प्रदान किए । श्रीमती गोमती पटेल पुत्र विवेक पटेल अरविंद पटेल ने देवी जी से आशीर्वाद प्राप्त किया।
हरे राम हरे राम हरे कृष्ण हरे कृष्ण का सुंदर भजन सुन कर सभी भक्त भावविभोर हो गये।
ग्राम बेंगची के सभी युवा पीला वस्त्र पहनकर एवं सभी युवाओं की कुशल सहयोग एवं सक्रियता से प्रसाद वितरण भोजन व्यवस्था में सहयोग रहा श्रीमद् भागवत कथा रुपी महासागर में अपनी नैया पार लगाने हेतु क्षेत्र के श्रद्धालुओं की भीड़ कथा स्थल को सुशोभित कर रही थी।।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 1 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button