शिक्षासंगठन

जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन में स्वीप कार्यक्रम के तहत विविध जागरुकता कार्यक्रम आयोजित,छात्रों ने पोस्टर मेकिंग द्वारा मतदान करने के लिए किया प्रेरित

रायगढ़।शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ से संबद्ध जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन धनुहाडेरा रायगढ़ रासेयो इकाई के तत्वावधान में मतदाता जागरूकता अभियान (स्वीप) कार्यक्रम अंतर्गत जिला निर्वाचन अधिकारी कलेक्टर रायगढ़ श्री तारन प्रकाश सिन्हा जी के निर्देश पर जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन धनुहारडेरा रायगढ़ के चेयरमैन श्री शिरीष सारडा, सचिव श्रीमती तृप्ति अग्रवाल के सरंक्षण तथा प्राचार्य डॉ गजेन्द्र चक्रधारी के मार्गदर्शन मे 28 अगस्त 2023 को महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता अभियान स्वीप कार्यक्रम में स्वीप सतरंगी माह के तहत् पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता सह मतदाता शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस जागरुकता कार्यक्रम में बीएड द्वितीय वर्ष एवं बीए,बीएससी,बी कॉम,पीजी डीसीए, एमएससी (रसायन, वनस्पति विज्ञान) प्रथम सेमेस्टर के छात्र छात्राओं ने भाग लिया और मतदान करने का सन्देश दिया। वहीं प्राचार्य डॉ गजेन्द्र चक्रधारी द्वारा समस्त स्टॉफ व छात्र छात्राओं को
मतदाता जागरूकता शपथ एवं संकल्प दिलाया।

उन्होंने कहा कि आप अपने परिवार, पड़ोस ,आसपास एवं दोस्तों को शत प्रतिशत मतदान करने हेतु प्रेरित कर जागरूक करें। इस दौरान मतदाता शपथ फार्म भरवाया गया एवं शत प्रतिशत मतदान करने हेतु लोगों को प्रेरित किया गया तथा मतदान की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया गया। उन्होंने कहा कि 1 अक्टूबर 2023 को जिनकी उम्र 18 वर्ष हो रही है वे सभी मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वा कर आगामी चुनाव में अपने मत का प्रयोग कर सकते हैं।


उक्त कार्यक्रम में जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन धनुहारडेरा रायगढ़ के समस्त स्टॉफ सहित बीएड द्वितीय वर्ष , बीए,बीएससी,बी कॉम,पीजी डीसीए, एमएससी (रसायन, वनस्पति विज्ञान) प्रथम सेमेस्टर के छात्र छात्राओं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों की सक्रिय भागीदारी एवं उपस्थिति रही।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button