
हार्डवेयर एक्जीविशन से छात्रों ने कंप्यूटर के उपकरणों से जुड़े जानकारी से अपने ज्ञान में की अभिवृद्धि
रायगढ़। शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ से संबद्ध जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन धनुहारडेरा रायगढ़ में 20 सितंबर 2025 को जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन धनुहारडेरा के चेयरमैन श्री शिरीष सारडा डायरेक्टर श्रीमती तृप्ति अग्रवाल के ऊर्जामय संरक्षण में तथा प्राचार्य डॉ गजेंद्र चक्रधारी के मार्गदर्शन में प्रो नेहा साहू व प्रो आकाश निराला के नेतृत्व में बीकॉम , पीजीडीसीए तथा बीसीए के छात्रों के लिए हार्डवेयर एक्जीविशन 2025 का सफलतम आयोजन किया गया। कॉमर्स के सहायक प्राध्यापिका श्रीमती नेहा साहू ने एग्जिबिशन में कंप्यूटर हार्डवेयर से जुड़े बाहरी हार्डवेयर उपकरणों की सीपीयू, माउस, मॉनिटर , स्पीकर कीबोर्ड और प्रिंटर उपकरणों को प्रदर्शित करते हुए उपयोगी जानकारी छात्रों को प्रदान की वहीं कंप्यूटर विभाग के प्रो आकाश निराला ने प्रदर्शित आंतरिक हार्डवेयर के अंतर्गत कंप्यूटर के अंदर स्थित घटक प्रोसेसर, मदरबोर्ड,हार्ड ड्राइव और रैम हार्डवेयर के एक एक पार्ट्स का प्रदर्शन करते हुए विस्तृत रूप से बताया। इस अवसर पर बी कॉम, पीजीडीसीए बीसीए के छात्रों ने हार्डवेयर एक्जीविशन कार्यक्रम का लाभ प्राप्त किया और आयोजन को सफल बताया। छात्रों ने हार्डवेयर से जुड़े प्रश्न भी पूछे और संबंधित प्रोफेसरो के संतोषप्रद प्रतिउत्तर मिला। इस अवसर पर उपस्थित
जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन के चेयरमैन श्री शिरीष सारडा ने कहा कि इस एक्जीविशन से छात्रों को हार्डवेयर से जुड़े उपकरणों के बारे में जानकारी प्राप्त हुई। डायरेक्टर श्रीमती तृप्ति अग्रवाल ने कॉलेज में हार्डवेयर एक्जीविशन आयोजित करने पर प्राचार्य एवं प्राध्यापकों को बधाई दी और कहा कि हमें डिवाइस के बारे में जानना जरूरी हैं। प्राचार्य डॉ गजेंद्र चक्रधारी ने एग्जिबिशन को सफल बताया और कहा कि इस आयोजन से छात्रों को बहुत कुछ सीखने समझने को मिला।
इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त स्टॉफ सहित बी कॉम, पीजीडीसीए बीसीए के छात्र छात्राओं ने सहभागिता निभाई।






