राजनीतिसामाजिक

विधायक उत्तरी जांगड़े राजीव युवा मितान क्लब महिला शाखा एवं बिहान महिला समूह के सक्रिय सदस्यों के बैठक में हुई शामिल

सारंगढ़। आज सारंगढ़ विधायक निवास में समस्त क्लब स्तरीय राजीव युवा मितान क्लब महिला शाखा एवं बिहान के महिला स्व सहायता समूह सक्रिय दीदी, लीडरशिप डेवलपमेंट मिशन की आवश्यक बैठक आहूत की गई इस अवसर पर श्रीमती विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े ने उपस्थित समस्त नारी शक्तियों का स्वागत अभिनंदन किया तत्पश्चात राजीव युवा मितान क्लब के विधानसभा समन्वयक महेंद्र गुप्ता ने उपस्थित दीदियों को संबोधित करते हुए राज्य सरकार की योजनाओं के संदर्भ में विस्तृत जानकारी दी एवं राजीव युवा मितान क्लब ,गौठान के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा महिलाओं को स्वालंबी बनाने संचालित योजनाओं को विस्तार से बतलाया एवं उसका लाभ लेने सभी से आह्वान किया साथ ही विधानसभा 2023 चुनाव में नारी शक्तियों की भागीदारी को सुनिश्चित करने अपनी बात रखी आगे विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े ने उपस्थित समस्त नारी शक्तियों को संबोधित करते हुए राज्य सरकार की योजनाओं को विस्तार से बताया और कहा कि हमारी सरकार सभी वर्ग के लिए काम कर रही है आप सब आज घर से बाहर निकल कर गौठान के माध्यम से अपने परिवार का खर्चा वाहन कर रहे हैं जो बहुत बड़ी बात है पहले हम सब घर से निकल नहीं पाते थे लेकिन जब से प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी ने नरवा गरवा घुरवा बाड़ी योजना प्रदेश में लागू की है तब से हमारी महिला दीदियों को रोजगार मिल गया है और सभी अपने मेहनत से स्वावलंबी बनकर घर परिवार चलाकर अपना सपना पूरा कर रहे हैं आज सब यहां उपस्थित हुए उसके लिए आप सबको धन्यवाद आगे भी हमारी सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना है और आप सब का आशीर्वाद कांग्रेस पार्टी और मुझ पर बना रहे यही कामना करती हूं इस अवसर पर समस्त राजीव युवा मितान क्लब के महिला सदस्य एवं बिहान के सक्रिय सदस्य बहने उपस्थित रहे।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button