
सारंगढ़:- भारत वर्ष में मनाए जाने वाले दिपावली जैसे बड़े त्यौहार को देखते हुए कर्मचारियों के हित में मंत्रालय द्वारा 17 व 18 अक्टूबर को सभी कर्मचारियों का माह अक्टूबर का अग्रिम वेतन, मानदेय, परिश्रमिक भुगतान का स्पष्ट आदेश जारी हुआ है।
स्कूल सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष ध्रुव यादव जो कि संघठन हित में कार्य करने वाला कर्मचारी नेता मंत्रालय के आदेश को सराहनीय माना है चूंकि अल्प मानदेय वाले कर्मचारी स्कूल सफाई कर्मचारियों को वर्तमान में महीने के मात्र 3400 रु मानदेय भुगतान होता है , इतने कम मानदेय में अपने घर परिवार का गुजारा कर रहे हैं, जिसकी वजह से आर्थिक स्थिति का सामना करना पड़ रहा है।
अब देखने वाला बात यह है कि शिक्षा विभाग विकास खंड शिक्षा अधिकारी मंत्रालय के आदेश को परिपालन करता है या नहीं ?






