
सारंगढ़-बिलाईगढ़:- जिले के बरमकेला स्थित किंकारी जलाशय की दशा में सुधार और देखरेख पर ध्यान नहीं होने से डेम के जगह जगह पत्थर धसने लगे है। जिससे आस पास के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है, ग्रामीणों का कहना है अगर कही धस गया तो दर्जनों गांव डूब सकते है। और डेम के मेड में भी काफी पेड़ उग चुके है। अफसर इसके लिए कर्मचारियों की कमी को जिम्मेदार मानते हैं। मरम्मत के लिए सरकार से फंड मांगने और मरम्मत की बात कहते हैं।

वहा बने रेस्ट हाउस का भी बुरा हाल है, अंदर रखे सारे सामान टूटे फूटे हुए है तो वही जर्जर भी हो चुका मानो पुरा खंडहर में तब्दील हो गया है। यहां स्थित रेस्ट हाउस शराबियो का अड्डा बन चुका है। अगर सही समय में डेम का मरम्मत नहीं किया जाता है तो इसमें कहीं ना कहीं विभाग का बहुत बड़ा लापरवाही माना जाएगा।

पढ़िए क्या कहते हैं धौरादरहा सरपंच प्रतिनिधि
धौरादरहा के सरपंच प्रतिनिधि मुन्ना पटेल ने बताया कि अगर सही समय में डेम का मरम्मत नहीं किया गया तो डेम कभी भी धस सकता है। जिससे आसपास के दर्जनों गांव डूब सकता है, जिससे जान माल का भी नुकसान हो सकता है। हमारे गांव के लोग रात रात भर जागकर पहरा देते है। मैं एक जनप्रतिनिधि होने के नाते बहुत जल्द वित्त मंत्री ओपी चौधरी जी से मिलकर इस जगह की लिए सौंदरीयकरण और जीर्णोद्धार के लिए अपील करूंगा।

दर्शनीय स्थल और पिकनिक स्पॉट
यहां पर शिव मंदिर भी स्थित जिसे सावन माह में श्रद्धालु सोमवार को जल चढ़ाने हजारों की संख्या में भिड़ एकत्रित होती है। यहां पर स्थित घंटेश्वरी मंदिर भी काफी चर्चित जहा हर मनोकामना पूर्ण होती हैं और अन्य राज्यो से टूरिस्ट पिकनिक मनाने और पानी देखने रोज आते जाते रहते है।

यह जगह दर्शनीय स्थल और पिकनिक स्पॉट के नाम से भी जाना जाता है। इस डेम को इसलिए भी खास माना जाता है क्योंकि इसका ओवरफ्लो पानी भी आकर के इस डैम के नाला में ही संगम होता है मानो गंगा जमुना सरस्वती का एक ही जगह संगम हो।









