
पुसौर: आज दिनांक 25.11.2025 को पुसौर के इंद्रप्रस्थ स्टेडियम में आयोजित कैरियर मार्गदर्शन में पहुंचे देश के प्रसिद्ध मोटिवेशन स्पीकर एवं सुपर 30 के संस्थापक पद्मश्री आनंद कुमार कैरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम में वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी के साथ जनपद अध्यक्ष जनपद पंचायत पुसौर श्रीमती हेमलता हरिशंकर चौहान जी भी शामिल हुई और उनसे आत्मीय मुलाकात कियेl

इस अवसर पर रायगढ़ विधायक व प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने भी अपने जीवन के अनुभव को बच्चों को बताया और आगे बच्चों को क्या करना चाहिए उसके बारे मे समझाया। आज के इस मोटिवेशन कार्यक्रम में पुसौर क्षेत्र से हजारों छात्र-छात्राओं,युवाओं ने उनकी बातों को ध्यान से सुना।

इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक रायगढ़ एवं वरिष्ठ भाजपा नेता विजय अग्रवाल,महापौर रायगढ़ जीर्वधन चौहान,पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा रायगढ़ उमेश अग्रवाल,जिला पंचायत सभापति ब्रजेश गुप्ता,भाजपा कोंड़ातराई मंडल अध्यक्ष संदीप पंडा,भाजपा पुसौर मंडल अध्यक्ष जैमिनी गुप्ता जी,जिला पंचायत सदस्य श्रीमती लक्ष्मी पटेल जी,अध्यक्ष नगर पंचायत पुसौर श्रीमती मोहित मानी सतपथी,भाजपा पुसौर मंडल महामंत्री डिग्रीलाल पाईक,भाजपा कोंड़ातराई मंडल महामंत्री साईं राज,भाजपा कोंड़ातराई मंडल मंत्री श्रीमती बिंदिया चौहान सहित जिले के अधिकारी कर्मचारी गण एवं समस्त स्कूल से आये हुए शिक्षक शिक्षिका सहित सैकड़ों छात्र छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे l







