राजनीतिसामाजिकसुरक्षा

राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ पर ग्राम लेध्रा में आवास हितग्राहियों का सम्मान, सीईओ अजय कुमार पटेल ने बांटे प्रशस्ति पत्र और प्रतीकात्मक चाबी

सारंगढ़-बिलाईगढ़// छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर शुक्रवार को ग्राम पंचायत लेध्रा में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला कलेक्टर और सीईओ जिला पंचायत सारंगढ़ के मार्गदर्शन में किया गया, जिसमें जनपद पंचायत बरमकेला के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अजय कुमार पटेल ने आवास योजना के हितग्राहियों को सम्मानित किया।

इस दौरान पूर्ण किए गए आवासों के लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र और प्रतीकात्मक चाबी देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत लेध्रा के भूतनाथ पटेल, सरपंच – सचिव, जनपद के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

सीईओ अजय कुमार पटेल ने कहा कि राज्य स्थापना की रजत जयंती सिर्फ एक उत्सव नहीं बल्कि विकास यात्रा की उपलब्धियों का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे, यही प्रशासन का उद्देश्य है।

ग्रामवासियों ने इस अवसर पर जनपद प्रशासन का आभार व्यक्त किया और बताया कि ऐसे कार्यक्रम ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनने की दिशा में प्रेरित करते हैं। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण विकास और जनकल्याण से जुड़ी योजनाओं की जानकारी भी दी गई।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button