किसानकृषिव्यापार

बरमकेला में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, किसानों के चेहरे पर लौटी मुस्कान

सेवा सहकारी समिति बड़े नावापारा में रिकॉर्ड खरीदी, शासन की गाइडलाइन के अनुसार पारदर्शी व्यवस्था

सारंगढ़ / बरमकेला ब्लॉक अंतर्गत सेवा सहकारी समिति बड़े नावापारा में इस खरीफ सीजन धान खरीदी ने नया उत्साह पैदा कर दिया है। सहकारी समिति क्षेत्र में कुल 1149 पंजीकृत किसान हैं, जिनसे इस वर्ष लगभग 70 हजार क्विंटल धान खरीदी का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ते हुए अब तक करीब 36 हजार क्विंटल धान की खरीदी सफलतापूर्वक पूरी की जा चुकी है, जिसमें लगभग 560 किसान अपना धान बिक्री कर चुके हैं। धान खरीदी की यह पूरी प्रक्रिया शासन द्वारा बनाए गए समिति अध्यक्ष तथा प्रशासन द्वारा तैनात नोडल अधिकारी की सतत मौजूदगी में संचालित की जा रही है। शासन की गाइडलाइन के अनुसार तौल, पंजीयन, भुगतान और भंडारण की व्यवस्था को पूरी तरह पारदर्शी रखा गया है, जिससे किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा है। समय पर तौल और स्पष्ट प्रक्रिया के कारण किसान संतोष और भरोसे के साथ अपनी उपज समिति में ला रहे हैं।प्रशासनिक निगरानी से अनियमितताओं पर लगामधान खरीदी में किसी भी तरह की अनियमितता न हो, इसके लिए कलेक्टर संजय कन्नौजे स्वयं लगातार दौरे पर हैं। वे खरीदी केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा कर रहे हैं और अधिकारियों को सख्त निर्देश दे रहे हैं कि किसानों के हितों से कोई समझौता न हो। कलेक्टर की सक्रियता का ही परिणाम है कि पूरे जिले में धान खरीदी सुचारु, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से चल रही है।किसानों में भरोसा, व्यवस्था पर संतोष,सेवा सहकारी समिति बड़े नावापारा में बेहतर व्यवस्था के चलते किसानों में शासन और प्रशासन के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है। किसानों का कहना है कि इस बार खरीदी प्रक्रिया पहले से कहीं अधिक सरल, तेज और पारदर्शी है। न तो अनावश्यक देरी हो रही है और न ही किसी प्रकार की कटौती या अव्यवस्था की शिकायत सामने आ रही है।कुल मिलाकर, बरमकेला ब्लॉक में धान खरीदी व्यवस्था किसानों के लिए राहत और भरोसे का संदेश लेकर आई है। प्रशासन की सख्ती, समिति की सक्रियता और शासन की स्पष्ट गाइडलाइन के चलते जिले में धान खरीदी अपने लक्ष्य की ओर मजबूती से अग्रसर है, जिससे आने वाले दिनों में शेष किसानों को भी अपनी उपज बेचने में पूरा लाभ मिलने की उम्मीद है।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button