राजनीतिसामाजिक

आदर्श चौहान समाज का बैठक रायगढ़ में हुआ संपन्न

रायगढ़:- आज दिनांक 29/09/2023 को आदर्श चौहान समाज द्वारा रायगढ़ के गुलाब (रोज) गार्डन में बैठक रखा गया था। जिसमें आदर्श चौहान समाज के पदाधिकारियों समेत सदस्य भी उपस्थित रहे। उक्त बैठक में सर्वप्रथम जिलाध्यक्ष गुलाप राम चौहान जी ने भीमराव जी का गुणगान करते हुए उद्बोधन व सभी पदाधिकारियों को एक दूसरे से आपसी जान परिचय कराया गया।

उसके बाद विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई, जिसमें भुवनेश्वर गुरुजी द्वारा चौहान समाज के बच्चों की शिक्षा पर जोर दिया गया। तथा निशुल्क कोचिंग के माध्यम से बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिले और ज्यादा से ज्यादा बच्चे शामिल हो सकें कहकर सामाजिक शिक्षण संस्था चलाने हेतु प्रेरित किया गया।

उपस्थित सभी गणमान्य नागरिकों ने अपना अपना विचार व्यक्त किए प्रमुख सलाहकार नंद कुमार जी एवं छोटेलाल चौहान जी द्वारा समाज को एकजुट करने तथा समाज को संविधान जानने आगे बढ़ाने पर प्रेरणामय तर्को से अवगत करवाया गया ।

सभी पदाधिकारी व सदस्यों ने सामाजिक विस्तार और एकीकरण को लेकर गहन चिंतन मनन कर विचार किया कि जल्द ही सामाजिक विस्तार कर एक भव्य बैठक आहूत की जाए तथा चुनाव के पश्चात एक कार्यक्रम भी आयोजन करने का निर्णय लिया गया। जिलाध्यक्ष महोदय जी द्वारा बैठक में उपस्थित सभी समाज के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं का आभार जताया ।

आज के बैठक में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष गुलाप राम चौहान, सुशीला चौहान महिला प्रकोष्ठ,सचिव प्रीति चौहान,वीना चौहान,प्रमुख सलाहकार नंदकुमार चौहान,संरक्षक पितरूलाल,छोटेलाल चौहान खरसिया प्रभारी,मोहिंदर सिंह,पत्रकार सुधीर चौहान, भुवनेश्वर गुरुजी,संतोष चौहान, संतु चौहान,सौरभ चौहान,गौरव चौहान,हेमलाल, गुड्डू, पूरन, रामकुमार, कीर्तन, गोपीनाथ, सरोज, राजेश, भोला आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button