राजनीतिसंगठनसामाजिक

डभरा चौहान समाज का बैठक में सामिल हुए विधायक रामकुमार यादव

डभरा/ छत्तीसगढ़ चौहान समाज डभरा ब्लाक स्तर का बैठक ब्लाक अध्यक्ष श्री अमरसिंह चौहान जी के नेतृत्व में इष्टदेव दुल्हादेव को स्मरण करते हुए पूजा पाठ कर बैठक आयोजित किया गया, उक्त बैठक में डभरा ब्लाक के समस्त ग्यारह अठगवा में छः अठगवा पदाधिकारियों कि उपस्थिती रही।साथ ही बड़े ही संख्या में स्वजातीय लोगों की उपस्थिति रही है।नारी शक्ति के रुप में भी बहुत ही सुन्दर ढंग से महिलाओं कि भी उपस्थिति हुआ। बैठक को पुरी ताकत और गरिमामय प्रदान करने में चौहान समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री सोहन चौहान जी भी अपने साथ शिवरीनारायण मंदिर के अध्यक्ष व बम्हनीनडीह ब्लाक अध्यक्ष लक्ष्मी चौहान की उपस्थिति हुआ। समाज को हर संभव मदद और विश्वास को कायम रखते हुए सभी अठगवा पदाधिकारियों की भीड़ लगी रही। इसी बीच सभी अठगवा अध्यक्षों को समाज के नेतृत्व और सक्रिय कार्यकर्ताओं से कंधा मिलाकर काम करने में सक्रिय भूमिका निभा रहे अठगवा अध्यक्ष ओमप्रकाश चौहान, यशवंत चौहान, क्रांति चौहान,सरधा चौहान, सुंदर चौहान,धरम चौहान ओडेकेरा और अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं को प्रदेशाध्यक्ष के द्वारा प्रमाण पत्र सम्मान से नवाजा गया। ताकि सभी सामाजिक संगठन को और ज्यादा से ज्यादा मजबूत बनाने में योगदान देते हुए समाज को जागरूक करने हेतु विशेष अभियान में जुड़े रहकर कार्य करेंगे। समाज डभरा ब्लाक समिति को अपनी सामाजिक संगठन को मजबूत बनाने में जुटे सभी कार्यकर्ताओं के द्वारा अनुरोध करने पर चंद्रपुर विधानसभा के दुलरवा विधायक श्री रामकुमार यादव जी भी समाज को महत्व देते हुए अपनी उपस्थिति अनिवार्य समझ कर मीटिंग में पहुंचे। साथ ही विधायक जी के साथ पहुंचे जिला विधायक प्रतिनिधि डभरा चौहान समाज के शुभचिंतक श्री सुनील चंद्रा जी भी बडे उत्साह के साथ आये।उन्ही के साथ आये सरपंच रेडा ओमप्रकाश पटेल जी और मंडी अध्यक्ष पटेल जी। समाज को संचालित कर रहे श्री नरेश चौहान ब्लाक सचिव ने बड़े ही जोशी के साथ सभी सामाजिक व्यक्तियों को करतल ध्वनि से सम्मान किया गया। सम्माननीय विधायक जी और समस्त आये हुए अतिथियों को श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। सभी ने भावभीनी विधायक जी के द्वारा संबोधित करते हुए समाज को एक दूसरे को मिलकर सामाजिक सेवा करने हेतु विचार व्यक्त किया। सभी लोगों को अन्य सामाजिक क्षेत्रों व सामाजिक विकास कार्य पर मिलकर काम करने का विचार दिया। साथ ही विधायक जी ने समाज को सूचित किया कि सामाजिक भवन हेतु प्रस्तावित स्विकृती राशि सहयोग घोषित में वृद्धि होगी कहकर सभी को अवगत कराया कि चौहान समाज डभरा ब्लाक को 19लाख रुपए देने का विचार दिया जो जल्द ही आपके सामने सामाजिक संगठन को प्रदाय किया जा सकता है। सभी उपस्थित सामाजिक साथियों ने विधायक जी के जब मुखारविंद से सुना कि हम समाज को इतनी राशि सहयोग घोषित किया तो सभी ने बड़े ही गर्म जोशी से करतल ध्वनियों से गुंजायमान किया धन्यवाद ज्ञापित किया। वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री लाभो चौहान डभरा ने अपने समाज को सहयोग देने से अपने भावों से भरकर अपने समाज के समस्या को लेकर आश्वस्त किया और कहा कि जल्दी ही हमारे चौहान समाज को सहयोग करें। प्रदेशाध्यक्ष श्री सोहन चौहान जी ने विधायक जी को श्रीफल भेंटकर स्वागत किया, ब्लाक कोषाध्यक्ष सु‌श्री सुनीता चौहान जी ने विधायक प्रतिनिधि सुनील चंद्रा जी को सम्मान किया।श्री हेमन्त चौहान जी ने रेडा सरपंच ओमप्रकाश पटेल जी को श्रीफल से सम्मान किया,उसी कड़ी में मंडी अध्यक्ष पटेल जी को ब्लाक अध्यक्ष श्री अमरसिंह चौहान जी ने श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। उत्साह पूर्वक सभी ने अतिथियों को सुनकर समाज को जागरूक करने हेतु विशेष अनुरोध किया। बड़े ही सुन्दर विचारधारा और विश्वास को कायम रखते हुए अपनी सामाजिक जिम्मेदारी समझते हुए अठगवा पदाधिकारियों और ब्लाक पदाधिकारियों ने शांति माहोल बनाए रखें। साथ उपस्थित लोगों का सहृदय डभरा ब्लाक समिति के द्वारा लोगों का हार्दिक धन्यवाद आभार प्रकट करते हुए ब्लाक सचिव नरेश चौहान ने बताया कि हम सब अठगवा पदाधिकारियों और ब्लाक पदाधिकारियों एकता और विश्वास को कायम रखते हुए संगठन पंजीयन 10868 को मजबूती प्रदान करने में सफल कार्यकर्ता बनकर समाज को जागरूक करने हेतु प्रयास किया। सामाजिक संगठन को हर क्षेत्रों में विकास कार्य पर चर्चा करते हुए सभी को विचार दिया गया, और बहुत ही सुन्दर विचारधारा और सक्रिय कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए समाज का बैठक आयोजित करने में ओम चौहान डभरा अठगवा अध्यक्ष ने भरपूर सहयोग किया गया समाज द्वारा उनका भी धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button