
बरमकेला;- सरिया नगर पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल का जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया गया।
इस अवसर पर उनके समर्थकों, शुभचिंतकों और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में एकत्रित होकर उन्हें बधाई दी।
कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल ने उपस्थित जनों के बीच केक काटा। इस दौरान उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर और मिठाई खिलाकर उनके दीर्घायु होने की कामना की।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व जिला पंचायत सदस्य कैलाश नायक, नगर पंचायत उपाध्यक्ष अरुण सराफ, पूर्व मंडल अध्यक्ष गोविंद अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष प्रदीप सतपथी सहित पार्षदगण उपस्थित रहे।






