सामाजिकसुरक्षास्वास्थ्य

ग्राम पंचायत नौघटा के सरपंच और स्वास्थ्य टीम ने फाइलेरिया के दवा घर-घर पहुंच खिलाई

बरमकेला: सरिया तहसील के ग्राम पंचायत नौघटा में इन दिनों फाइलेरिया यानी हाथीपांव के खिलाफ विशेष अभियान चल रहा है। गांव में सरपंच संगीता विरेन्द्र पटेल की अगुवाई में लोगों को घर-घर जाकर दवा खिलाई जा रही है। इस अभियान में गांव की मितानिन चंद्रमा महंत, जशोबंती पटेल और पोषण सखी सविता डनसेना, दीपिका पटेल, प्रियंका पटेल सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।बता दें कि जिले के कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजी के निर्देश और स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से यह अभियान 10 फरवरी से 25 फरवरी तक चलाया जा रहा है। आंगनवाड़ी केंद्र, शालाएं और सरकारी कार्यालयों को बूथ बनाया गया है, जहां लक्षित लोगों को मौके पर ही दवा खिलाई जा रही है।सामने खिलाई जा रही दवास्वास्थ्य विभाग का साफ निर्देश है कि फाइलेरिया की दवा लोगों को सामने ही खिलाई जाए। कई लोग “बाद में खा लेंगे” कहकर दवा ले तो लेते हैं, लेकिन खाते नहीं हैं। ऐसे में बीमारी का खतरा बना रहता है। फाइलेरिया एक गंभीर बीमारी है, जो एक बार होने पर जिंदगी भर परेशान कर सकती है।जागरूकता भी, समझाइश भीअभियान के दौरान टीम लोगों को यह भी समझा रही है कि यह दवा सुरक्षित है और बीमारी से बचाव के लिए जरूरी है। ग्रामीणों से अपील की जा रही है कि दवा जरूर खाएं और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।गांव में इस अभियान को लेकर अच्छा उत्साह देखा जा रहा है। स्वास्थ्य टीम का कहना है कि अगर सभी लोग दवा समय पर खा लें तो फाइलेरिया को जड़ से खत्म किया जा सकता है।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button