
बरमकेला:- सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले अंतर्गत जनपद पंचायत बरमकेला के ग्राम पंचायत लिपती में मोर माटी मेरा देश आजादी के अमृत महोत्सव अभियान को सफल बनाने के लिए ग्राम पंचायत लिपती के सरपंच सुभाषिनी गौतम बारीक पंच गण ग्रामीण महिलाएं तकनीकी सहायक वोपेंद्र साहू ग्राम रोजगार सहायक संतोष कुमार पटेल संजय बारीक की उपस्थिति में कार्यक्रम का आगाज किया गया।

इस अभियान के तहत ग्राम पंचायत के लोगो एवम महिलाओं ने अपने गांव कस्बों के लिए राष्ट्र भाव जागेगा !
ग्राम पंचायत लिपती में वसुधा वंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसके तहत प्राथमिक स्कूल लिपती के प्रांगण में 75 पौधा रोपण किया गया |

यह पौधा रोपण स्वतंत्रता के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में ग्राम पंचायत में किया जा रहा है।
ग्राम पंचायत लिपती में वृक्षारोपण के साथ साथ देश के विकास के लिए शपथ भी लिया गया।






