
प्रतियोगिता में बीएड द्वितीय वर्ष के छात्रा दीपिका पटेल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया
रायगढ़। जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन धनुहारडेरा रायगढ़ में गो ग्रीन थीम पर पर्यावरण के प्रति जागरूकता तथा संरक्षण और संवर्धन हेतु दिनांक 10,11, व 12 अगस्त 2023 को तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन प्रतियोगिता स्वरूप किया जा रहा है। इस तारतम्य मे द्वितीय दिवस दिनांक 11 अगस्त 2023 को गो ग्रीन थीम पर केंद्रित पोस्टर मेकिंग ऑन अर्थ सेविंग विषय प्रतियोगिता का आयोजन जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन धनुहारडेरा के चेयरमैन शिरीष सारडा सर जी, डायरेक्टर तृप्ति अग्रवाल मैम जी के सरंक्षण तथा प्राचार्य डॉ गजेन्द्र चक्रधारी के मार्गदर्शन व कार्यक्रम गतिविधि प्रतियोगिता प्रभारी प्रो भारती जसवानी के कुशल नेतृत्व किया गया।

कार्यक्रम प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि व निर्णायक के रूप में नेहरु युवा केन्द्र रायगढ़ के ज़िला युवा अधिकारी जिला समन्वयक श्री चंद्रभूषण चौबे थे।वहीं विशिष्ट अतिथि निर्णायक के रूप के डॉ रणजीत कुमार बारीक एचओडी इतिहास तथा डॉ प्रमोद कुमार साहू सहायक प्राध्यापक भूगोल केएमटी शासकीय गर्ल्स कॉलेज रायगढ़ थे। मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों ने सर्वप्रथम प्रतियोगिता में शामिल छात्र छात्राओं द्वारा गो ग्रीन ऑन सेवअर्थ विषय पर बनाए गए पोस्टर का क्रमश अवलोकन निरीक्षण किया।

इसके तुरंत बाद कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा मां सरस्वती एवं रासेयो के प्रतीक पुरुष स्वामी विवेकानंद जी के छाया चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।अतिथियों का स्वागत अभिनंदन छात्रों ने मुख्य द्वार पर ही अतिथियों के माथे पर तिलक चंदन लगाकर किया गया ।विशिष्ट अतिथि निर्णायक के रूप में डॉ रणजीत कुमार बारीक मुख्य अतिथि ने गो ग्रीन थीम पर केंद्रित सेव अर्थ पर कहा कि अपने घर आसपास के परिवेश विद्यालय,महाविद्यालय में हर साल एक पेड़ जरूर लगाइए और उस पेड़ का संवर्धन तीन साल तक करें।
हो सके तो उस पेड़ के आसपास ट्री गार्ड अवश्य लगाएं क्योंकि आपका पेड़ लगाना तभी सार्थक होगा जब वह जीवित रहे ।पेड़ से पर्यावरण स्वच्छ रहेगा।जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन धनुहारडेरा द्वारा इस तरह कार्यक्रम का प्रयास उत्कृष्ट है। उन्होंने छात्रों की प्रतिभा की तारीफ़ की। छात्रो को प्रेरित कर कहा कि यदि पर्यावरण को बचाना है तो एक पेड़ अवश्य लगाएं। मुख्यअतिथि व निर्णायक के रूप में नेहरु युवा केन्द्र रायगढ़ के ज़िला युवा अधिकारी जिला समन्वयक श्री चंद्रभूषण चौबे ने कहा कि बच्चों ने मेहनत कर गो ग्रीन थीम और सेव अर्थ टॉपिक पर मॉडल पोस्टर मेकिंग के द्वारा प्रस्तुत किए हैं वह काफी अच्छा है।

पेंटिंग में क्रियेविटी है। आप सभी अपने आप को ग्रो करें।इस आयोजन के लिए जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन संस्था के चेयरमैन और डायरेक्टर तथा प्राचार्य ,सहित सभी स्टॉफ को बहुत बहुत धन्यवाद देता हूं। आभार व्यक्त करते हुए संस्था के डायरेक्टर तृप्ति अग्रवाल मैम जी ने कहा कि हमारा छोटा सा प्रयास है गो ग्रीन को अपने आप मे आत्मसात किया।इस महत्वपूर्ण कार्य में आप सब की उपस्थिति और आपने बच्चों को मोटिवेट किया आप सबको बहुत बहुत धन्यवाद ।

उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से जिनका सहयोग मिला है उन्हे और इस प्रतियोगिता में शामिल छात्र छात्राओं बच्चों को भी धन्यवाद दिया।मंच संचालन प्राचार्य डॉ गजेन्द्र चक्रधारी ने किया।कार्यक्रम प्रतियोगिता में जीजी बोर्डिंग इंग्लिश मीडियम स्कूल धनुहारडेरा के नर्सरी से बारहवीं कक्षा के बच्चों एवं जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन धनुहारडेरा के बीए, बीएससी, बीएड द्वितीय वर्ष के छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया छात्रों ने गो ग्रीन थीम पर आधारित सेव अर्थ पर पोस्टर मेकिंग के जरिए मॉडल प्रस्तुत किया।इस प्रतियोगिता में क्लास वन से लेकर फाइव वर्ग तक प्रथम स्थान हर्षित विशवाल क्लास फर्स्ट द्वितीय स्थान प्रतीक्षा प्रधान क्लास फोर्ट ने प्राप्त किया।

क्लास सिक्स से एट वर्ग से प्रथम स्थान मलयरंजन साहू क्लास सिक्स व द्वितीय स्थान दुलेश सिदार ने प्राप्त किया। क्लास नाइन से ट्वेल्व वर्ग तक प्रथम स्थान प्रगति गुप्ता क्लास टेन द्वितीय स्थान अमृता मुर्मू क्लास ट्वेल्व ने प्राप्त किया। वही कॉलेज से बीएड द्वितीय वर्ष से प्रथम स्थान दीपिका पटेल ,द्वितीय स्थान कौशिकी साव व तृतीय स्थान पायल अग्रवाल ने प्राप्त किया। स्थान प्राप्त सभी छात्र छात्राओं को मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों निर्णायक, चेयरमैन डायरेक्टर,प्राचार्य द्वारा सर्टिफिकेट प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों निर्णायक मंडल को डायरेक्टर तृप्ति अग्रवाल मैम जी द्वारा स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन से विवेक कांबले ,नरेंद्र प्रधान,विद्यानंद पटेल, सीता राम कैवर्त,केशव पटेल, भारती जशवानी, सुजाता दाश,शरद पंडा,भरत सिदार अरूण कुमार गुप्ता,वीरेंद्र ठेठवार, यमन पटेल, मयंक डनसेना,अंजु पटेल, प्रीति नंदे, नमीता पटेल,अनुपमा गुलाब कुमारी पटेल, दीक्षा प्राधन एवं जी जी बोर्डिंग इंग्लिश मीडियम स्कूल धनुहारडेरा स्टॉफ से श्रीमती शांति महंत,प्रतिभा पटेल, प्रीति सोनी,टिकेश्वरी साहू,रोशनी यादव, सीमा प्रधान तथा अधिक संख्या में जी जी इंग्लिश मीडियम स्कूल धुनहरडेरा और जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन धनुहारडेरा के छात्र छात्राओं की उपस्थिति रही।






