
जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन में 77 वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया
रायगढ़। जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन धनुहारडेरा रायगढ़ में 77 वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। इस पावन अवसर पर कॉलेज के चेयरपर्सन शिरीष सारडा द्वारा ध्वजारोहण किया गया। तुरंत बाद समवेत स्वर में सभी ने राष्ट्रगान का गायन किया। चेयरमैन शिरीष सारडा ने उपस्थिति सभी को स्वतन्त्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए अपने संबोधन में कहा कि हमारा भारत आज ही के दिन स्वतंत्र हुआ। इसलिए हम सबके लिए आज का दिन सबसे महत्वपूर्ण और गरिमामयी है।

हमारा भारत हर क्षेत्र में प्रगति कर रहा है वैश्विक स्तर पर भारत की अलग पहचान है विविधता में एकता यही भारत की सबसे बड़ी विशेषता है। जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन धनुहारडेरा रायगढ़ की सचिव /डायरेक्टर तृप्ति अग्रवाल ने सबसे पहले स्वतंत्रता दिवस की सबको हार्दिक बधाई दी और कहा कि उन स्वतंत्रता सेनानी को हमें कभी नहीं भूलना चाहिए जिनकें बदौलत हमने स्वराज्य प्राप्त किया हमे आज़ादी मिली। सभी भारतीयों के लिए आज का दिन गर्व करने का है।

अतिथि के रूप में उपस्थित ग्राम धनुहारडेरा के पूर्व सरपंच दिनेश गुप्ता ने स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी। कहा कि विविध जाति ,धर्म, बोली,भाषा संप्रदाय के लोग भारत में निवास करते है लेकिन सब एक है। प्राचार्य डॉ गजेन्द्र चक्रधारी ने संबोधित करते हुए कहा किआज हमारा भारत देश अंतरिक्ष,सैन्य,अर्थव्यवस्था में पूरी दुनिया में सुदृढ़ और सशक्त हो रहा है अन्त में पंद्रह अगस्त की हार्दिक शुभकामनाएं उन्होंने दी।ध्वजारोहण संबोधन पश्चात मिष्ठान का वितरण किया गया।

क्रम में स्वतंत्रता दिवस के गरिमामय अवसर पर सांस्कृतिक साहित्यिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भाषण में शशि भूषण प्रधान बीएड द्वितीय वर्ष एवं बिंदिया गुप्ता बीएससी तृतीय वर्ष के छात्रों ने आजादी का अमृत महोत्सव,मेरा सपनो का भारत टॉपिक पर ओजस्वी भाषण दिया। बीएड द्वितीय वर्ष के छात्र सुदामा पटेल ने देश भक्ति गीत की प्रस्तुति दी।

बीएड द्वितीय वर्ष के छात्रों माधुरी सिदार ,सरिता भगत, रेवती राठिया, दीपिका पटेल बेबी पटेल, मंजु सिदार, प्रियंका चौहान, दीपलाल साव, न्यूज प्रधान, नीरज गुप्ता, रूपेश प्रधान ग्रुप द्वारा देश भक्ति से ओतप्रोत नृत्य की प्रस्तुति देकर समारोह को देशभक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम के अंत में पुरस्कार का वितरण किया गया।समारोह का मंच संचालन प्राचार्य डॉ गजेन्द्र चक्रधारी द्वारा किया गया।इस गरिमामय अवसर पर जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन धनुहारडेरा रायगढ़ के समस्त स्टॉफ सहित अधिक संख्या में छात्र छात्राओं की उपस्थिति रही।






