
सरिया:- डैफोडिल पब्लिक स्कूल, सरिया में 77वाँ स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मुख्य अतिथि सुषमा प्रकाश नायक सहित विशिष्ट अतिथि शरद यादव (कृषि कल्याण समिति सदस्य),मंजू स्वप्निल स्वर्णकार, अमित सिन्हा (विधायक प्रतिनिधि) पहुंचे थे। सभी महानुभावों ने सर्वप्रथम भारत माता के चित्र के समक्ष पूजा-अर्चना की तत्पश्चात सभी सम्माननीय अतिथियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।

माननीय मुख्य अतिथि ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान में राष्ट्रगान बजाया गया। स्कूली बच्चों द्वारा अनुशासित एवं आकर्षक परेड का प्रदर्शन किया गया।

मुख्य अतिथि ने अपने भाषण में स्वतंत्रता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए हमेशा एकजुट रहने की बात कही। इस शुभ अवसर पर मंच पर नरेश चंद्र साहू (विद्यालय के प्राचार्य), सुरेंद्र नायक (वरिष्ठ शिक्षक) उपस्थित थे। मंच संचालन अभिलाष सर एवं दत्ता ने किया।

स्वतंत्रता दिवस का यह पावन पर्व हमारे विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया। हमारे विद्यालय के विद्यार्थियों को हमारे देश के स्वतंत्रता सेनानियों की कहानी सुनाई गई।






