बेदप्रकाश चौहान बने युवा कांग्रेस सरिया के ब्लॉक अध्यक्ष,क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल

सरिया:- अंचल के धाकड़ नेता बारपाली निवासी वेदप्रकाश चौहान को युवा कांग्रेस सरिया के ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया है। जिससे क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाईयां दी है। वही चौहान ने अपनी नियुक्ति पर उच्च शिक्षा मंत्री खरसिया विधायक उमेश पटेल रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक धरमजयगढ़ विधायक लालजीत राठिया सारंगढ़ उतरी गनपत जांगड़े लैलूंगा विधायक चक्रधर सिंह एवं पार्टी के प्रदेश एवं जिला पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन के मजबूती हेतु हमेशा कार्य करते रहेंगे एवं जनताओ के हित के लिए हमेशा ही लड़ाई लड़ने को तैयार रहेंगे।

आपके भरोसा को कायम रखते हुए संगठन में कांग्रेस पार्टी की नीति रीती एवं प्रदेश के मुखिया माननीय भूपेश बघेल के योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करूंगा। छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी युवा कांग्रेस डॉ पलक वर्मा जी प्रदेश अध्यक्ष युवा कांग्रेस आकाश शर्मा जी के आदेशानुसार व संभाग प्रभारी विधी नामदेव जिला प्रभारी गोपाल दुबे जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस आशीष जायसवाल के आशीर्वाद से मुझे सरिया ब्लॉक अध्यक्ष युवा कांग्रेस की जिम्मेदारी मिली है मैं उनका ह्रदय से आभार व्यक्त करता हूँ।

बेद के ब्लॉक अध्यक्ष बनने पर सामाजिक कार्यकर्ता शंकर चौहान,पत्रकार सुधीर चौहान,जगेश चौहान,गजानंद चौहान,घनश्याम चौहान,श्याम लाल चौहान आदि ने खुशीजाहिर की है।






