
रायगढ़। आगामी विधानसभा चुनाव की तिथि बहुत ही नजदीक पहुंच चुकी है। इस लिहाज से जिले के तमाम नेता टिकट पाने की होड़ में शामिल भी हो चुके हैं, और अपने-अपने स्तर में अपनी सक्रियता का परिचय भी दे रहे। परंतु इस बार भाजपा पिछले विधानसभा चुनाव में पांचों सीट गंवाने के बाद किसी भी हाल में इस बार के चुनाव में पुरानी गलतियों को दोहराना मुनासिब नहीं समझेगी और खास कर रायगढ़ विधानसभा चुनाव के पुराने आकड़ो को देखते हुए यहां नए और फ्रेस चेहरे को ही टिकट देना मुनासिब समझेगी, क्योंकि इस विधानसभा से हमेशा ही नया और लोकप्रिय चेहरा ही ऐतिहासिक मतों से चुनाव जीतते आ रहा है।
के अलावा यूथ ब्रिगेड़ का भरपूर सहयोग के अलावा, गांव गांव से भी अभी से समर्थन मिलने लगा है। ऐसे में सुनील रामदास नाम से कांग्रेस खेमे में भी दहशत का मौहोल निर्मित हो चुका है। कुछ दिनों पहले जिले के दौरे में आये भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने भी बगैर किसी का नाम लेते हुए सॉफ कह दिया है कि इस बार पार्टी जिताऊ चेहरे को ही टिकट देगी, इस हिसाब से रायगढ़ विधानसभा सीट से सुनील रामदास का टिकट कंफर्म माना जा रहा है।






