
रायगढ़:- प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार विधानसभा के ब्लाक अध्यक्ष के माध्यम से चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवार से आवेदन पत्र लिए जा रहे हैं , इसी कड़ी में रायगढ विधानसभा के लिए भुपेश बघेल के करीबी कांग्रेस के दिग्गज युवा नेता विभाष सिंह ठाकुर ने अपनी दावेदारी पेश कि है आज विभाष सिंह ठाकुर अपने जोश से लबरेज समर्थकों के साथ रायगढ ब्लॉक अध्यक्ष के कार्यलय पहुँचे और रायगढ़ विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी बनाए जाने के लिए ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष को विधिवत आवेदन पत्र सौंपा है ।






