
बरमकेला:- आज दिनांक 28 अगस्त 2023 को नेहरू युवा केंद्र के तत्वाधान तथा जिला युवा अधिकारी चंद्रभूषण चौबे जी के मार्गदर्शन पर युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें राजीव युवा मितान क्लब बोरिदा के सदस्य शामिल रहे।

साथ ही शशिधर पांडा शासकीय महाविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र इसमें शामिल रहे एवं इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष सरिया स्वप्निल स्वर्णकार उपस्थित रहे। साथ ही युवा संवाद के रिसोर्स पर्सन के तौर पर उदय सिंह मालाकार, ए तिर्की सर, एवं निरंजन चौधरी ,उपस्थित रहे।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रमिला पटेल इस कार्यक्रम में शामिल हुए एवं शिक्षक गण इस कार्यक्रम में अमृत काल के पंच प्रण के विषय को लेकर इस कार्यक्रम में सही युवाओं को अवगत कराया गया साथी सभी कुशल को हर देकर एवं शपथ ग्रहण कर कार्यक्रम को समापन किया गया राष्ट्रीय स्वयं सेवक दिलीप प्रधान, मिलन प्रधान बरमकेला से उपस्थित रहे।







