कानूनसंगठनसामाजिक

अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन शाखा बरमकेला ने पुलिस जवानों को बांधी राखी

बरमकेला:- सारंगढ़ बिलाईगढ़ के बरमकेला में आज अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन शाखा बरमकेला के सभी सदस्यों ने थाना पहुंच कर सभी पुलिस जवानों को राखी बांधी।
बरमकेला नगर में यह पहली बार है, जब अग्रवाल समाज की महिलाओं ने थाना पहुंच कर उपस्थिति सभी पुलिस भाईयो को राखी बांधी। पुलिस जवानों ने भी बहुत ही खुश होकर सभी अग्रवाल बहनों से राखी बंधवाई।


इस अवसर पर थाना प्रभारी विजय गोपाल ने ने बताया की आज हम सब गौरवान्वित के साथ साथ खुशी भी महसूस कर रहे है, हम पुलिस वाले ड्यूटी में लगे रहते हैं और त्योहार कब निकल जाता है पता तक नहीं चलता लेकिन अग्रवाल समाज की बहनों द्वारा थाना में आकर सभी जवानों को राखी पहनाया गया जिसके लिए हम उनका हार्दिक दिल से आभार व धन्यवाद ज्ञापित करते हैं।


आज के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से थाना प्रभारी विजय गोपाल जी के साथ साथ मुंशी घनश्याम साहू, सोनसाय यादव, बिहारीलाल साहू, कृष्णा दनसेना, अशोक पटेल ओहसेंद्र कुरी, तुलेश्वर साहू, प्रकाश दिरही,लीलावती उराव और अग्रवाल महिला शाखा से मोना अग्रवाल, आशा अग्रवाल, सुधा अग्रवाल , गुड्डी अग्रवाल, ममता अग्रवाल, सीमा संजय अग्रवाल एवम अन्य लोग उपस्तित थे।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button