शिक्षासंगठन

आनंद मार्ग का दो दिवसीय सेमिनार टिनमिनी में संपन्न,सेमीनार में प्राउत , अष्टांग योग,प्रकृति तत्व और ओंकार तत्व विषय पर गहनता से प्रकाश डाला गया

रायगढ़।विश्वप्रसिद्ध सामाजिक अध्यात्मिक संस्था आनंदमार्ग के रायगढ़ जिला इकाई द्वारा ग्राम टिनमिनी में आनंद मार्ग स्कूल परिसर में दिनांक 26 व 27 अगस्त 2023 को दो दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया।

दो दिवसीय सेमीनार में ट्रेनर आचार्य आनंद रीति सुधा अवधुतिका ,संगीता दीदी,मालती परघनिया दीदी द्वारा अष्टांग योग, प्राउत , प्रकृति तत्व और ओंकार तत्व विषय पर विस्तार एवं गहनता के साथ प्रकाश डाला गया।जिसका लाभ विभिन्न क्षेत्रों से आए आनंद मार्गियों ने प्राप्त किया।

इस सेमीनार में आनंद मार्ग भुक्ति कमेटी रायगढ़ आचार्य करुणकृष्णानंद अवधूत , रायगढ़ भुक्ति प्रधान दिनेश चंद्राकर एवं रायगढ़, घरघोड़ा, टिनमिनी, गोतमा औरदा,सरिया, सूरजगढ़,नदीगांव,विष्णुपाली, अमूर्रा,रायटेक के समस्त मार्गी दीदी एवं दादा तथा रायपुर से आचार्याआनंद नीति सुधा , आचार्या आनंद सूचीलेना दीदी, संगीता दीदी,मालती परघनिया दीदी,गंगा दीदी ने दो दिवसीय सेमिनार में अपनी सहभागिता एवं विशेष भूमिका निभाई।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button