राजनीतिसंगठनसामाजिक

नव नियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष युकां वेद के नेतृत्व में सरिया ब्लॉक स्तरीय राजीव गांधी युवा मितान क्लबों सम्मेलन हुआ संपन्न

सरिया:- राजीव गांधी युवा मितान क्लब के ब्लॉक स्तरीय समेलन में सभी पंचायतो के राजीव गांधी युवा मितान क्लब अध्यक्ष उपाध्यक्ष कोषाध्यक्ष सचिवों के उपस्थिति में कार्यक्रम सम्पन हुआ इस समेलन में सरिया क्षेत्र के सभी 35 क्लब के पदाधिकारी उपस्थित हुये ।

जिसमे रायगढ़ विधानसभा के लोकप्रिय विधायक आदरणीय प्रकाश नायक जिलाध्यक्ष कांग्रेस(शहर) रायगढ़ जिला अनिल शुक्ला छत्तीसगढ़ शासन कृषि परिषद कल्याण के सदस्य शरद यादव युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष( शहर ) रायगढ़ जिला व राजीव गांधी युवा मितान क्लब के जिला संयोजक आशीष जायसवाल व सरिया क्षेत्र के युवाओं के चहेते जिला पंचायत सदस्य कैलाश नायक के मार्गदर्शन में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ ।

छत्तीसगढ़ सरकार के सभी योजनाओं को मतदाताओं तक हितग्राही कार्ड वितरण कर डोर टू डोर पहुँच कर छत्तीसगढ़ सरकार की सभी योजनाओं के बारे में बताना है नये मतदाताओं का नाम बीएलओ लोगो के माध्यम से सम्पर्क कर के नये मतदाताओं को मतदान कराने का अधिकार दिलाना है।

रायगढ़ विधायक द्वारा सभा को सम्बोधित करते हुये यह कहाँ गया की 15 साल बीजेपी की सरकार थी लेकिन युवाओं को कभी भी ध्यान नही दिया लेकिन भूपेश बघेल की सरकार बनी तब युवाओं को छत्तीसगढ़ की सरकार भूपेश बघेल की सरकार हर हमेशा ध्यान दिया और आने वाले इसी वर्ष के अंत में चुनाव है आप सब युवा साथियों को आग्रह है की सभी मिलकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी से कंधे में कन्धा मिलाकर भूपेश बघेल जी का साथ देकर छत्तीसगढ़ राज्य में दोबारा कांग्रेस सरकार दोबारा बनाकर दे जिससे हमारी छत्तीसगढ़ और आगे बड़े उन्नति के नये नये योजनाओं का निर्माण हो।

कार्यक्रम के अंत में सम्मेलन को आभार व्यक्त कर कार्यक्रम समापन करने हेतु सरिया क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य कैलाश नायक द्वारा सभी को धन्यवाद ज्ञापित कर कार्यक्रम समापन किया गया कार्यक्रम को सफलता पूर्वक सम्पन कराने में सरिया ब्लॉक के नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष युवा कांग्रेस वेदप्रकाश चौहान, सतीश सिंग, संजय बारीक, सरिया नगर पंचायत के एल्डरमेन अजय सराफ, एन एस यू आई रायगढ़ जिलाउपाध्यक्ष नितिन पाणिग्रही, त्रिलोकी सिंग, शिवजी साहू, अर्जुन टोप्पो, गजपति नायक सभी का कार्य बहुत अच्छा रहा जिनके मेहनत यह कार्यक्रम सम्पन हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी सरिया के ब्लॉक अध्यक्ष केशव पातर, उपाध्यक्ष शंकर चौहान, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि व विधायक प्रतिनिधि अरुण शर्मा, जनपद उपाध्यक्ष किशोर पटेल विधायक प्रतिनिधि नरेश साहू पदमन प्रधान ब्लॉक कमेटी के प्रवक्ता आदरणीय विश्वाल जी सरपंच संघ के अध्यक्ष ओंकार पटेल जनपद पंचायत बरमकेला के सभापति प्रतिनिधि युवराज चौधरी मुख्य रूप उपस्थित रहें।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button