
सारंगढ़:- सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला अंतर्गत विकासखंड सारंगढ़ के छोटे लेंध्रा के मिडिल स्कूल की कुमारी अन्वेषा भारद्वाज एवं कुमारी कसक भारद्वाज का प्रयास विद्यालय जशपुर में चयन होने से स्कूल गांव और क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।

विकासखंड शिक्षा अधिकारी, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी, शैक्षिक समन्वयक गाताडीह एवं लेंध्रा छोटे तथा प्रधान पाठक मूटूराम जांगड़े ने दोनो बालिकाओं की उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके मार्गदर्शक कार्तिकेश्वर लाल चौहान को असीम शुभकामनाएं एवं बधाई दिए।






