
महासमुंद: बच्चों को चॉकलेट वितरण कर मनाया शिक्षक दिवस
विधायक प्रत्याशी अशवन्त तुषार साहू ने शिक्षक दिवस की दी बधाई एवं शुभकामनाएं और अपने बधाई संदेश में उन्होंने कहा कि हमें हमेशा अपने गुरु आदर और सम्मान करना चाहिए, और हम सभी आज जिस भी मुकाम पर है वह सब उनके आशीर्वाद एवं ज्ञान के बदौलत ही पहुंच पाए हैं, पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन को अवसर पर शिक्षक दिवस के रूप में मनाकर हम गौरवान्वित महसूस करते हैं ।

डॉक्टर राधाकृष्णन एक दार्शनिक और अध्यापक भी रहे हैं, देश को शिक्षा की दिशा में आगे ले जाने में डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन को बहुत महत्वपूर्ण भूमिका रहा है उन्हेंने उच्च नैतिक मूल्यों को अपने जीवन में उतारा और अपने छात्रों को भी प्रेरित किया ,






