
15 साल तक नहीं बना पाई भाजपा जिला, जिला बनाने वाले का विरोध मतलब सारंगढ़ जिला निर्माण का है विरोध
विधायक के पूर्व नियोजित कार्यक्रम की जानकारी के बावजूद बंद निवास घेरने पहुंची भाजपा
भाजपा एक तरफ विधायक निवास घेर रही थी तो दूसरी तरफ 100 बिस्तर अस्पताल के विकास पथ पर कील ठोक रही विधायक
सारंगढ़:- सारंगढ़ भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस शासन के द्वारा निरंतर किया जा रहे सारंगढ़ के विकास के कार्यों को पचा नहीं पा रही है। सारंगढ़ में जैसे-जैसे जिला बना तो भाजपा जिला बनाने के सबसे बड़े मुद्दे से वंचित रह गई। 15 साल तक भाजपा जिला नहीं बना पाई और सारंगढ़ की जनता जिन्होंने कई वर्षों से जिले का सपना देखा था, उसने जिला बनाने वाले को अपना आशीर्वाद देने का मन बना लिया। जिला बनते ही पक्ष हो या विपक्ष, समाज हो या संगठन, हर किसी ने विधायक का पुष्पवर्षा कर इस्तकबाल किया। भूपेश सरकार की प्रशंसा की लेकिन दूसरी ओर जिले के मुद्दे से बेघर हुई भाजपा किसी न किसी तरह सारंगढ़ विधायक को घेरने का काम करती रही, उन्हें यह नहीं मालूम कि सारंगढ़ की जनता ने जिसे जिला बनाते देखा है उसका विरोध करना महज सारंगढ़ जिला निर्माण का विरोध करने के बराबर है।

विधायक निवास घेरना वह भी तब जब दो दिन पहले ही विधायक के कार्यक्रमों की सूची जारी कर दी गई थी और वह साहू समाज के कार्यक्रम में विधानसभा के दौरे में थी महज भाजपा को कुछ भी हाथ नहीं लगा। भाजपा के लोगों ने भीड़ इकट्ठा की और आसानी से विधायक निवास पहुंचकर अधिकारियों को ज्ञापन सौप नाश्ता पानी कर वापस हो लिए दूसरी ओर पानी ने आंदोलन को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया। एक और भाजपा विधायक निवास घेरने में मशगुल थी तो दूसरी ओर सारंगढ़ के विकास पथ पर 100 बिस्तर अस्पताल के 38 करोड रुपए की राशि के स्वीकृति और जमीन निर्धारण की विधायक विकास की कील ठोक रही थी।






