
रायगढ़।शहीद नन्दकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ से सम्बद्ध जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन धनुनहारडेरा रायगढ़ से 3 खिलाड़ियों हरीश कुमार पटेल बी ए अन्तिम वर्ष ,अंकित कुमार शर्मा बीकॉम प्रथम वर्ष और रजनीश कुमार सिंह बी ए प्रथम वर्ष का चयन राज्य स्तरीय हैंडबॉल खेल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। ज्ञातव्य है कि छत्तीसगढ शासन द्वारा आयोजित सेक्टर स्तरीय खेल प्रतियोगिता के अंतर्गत शासकीय पीडी कॉमर्स कॉलेज रायगढ़ में दिनांक 9 जनवरी 2023 को हैंडबॉल पुरुष वर्ग प्रतियोगिता का आयोजन चयन हेतु किया गया था । इस प्रतियोगिता में
शासकीय के जी कॉलेज रायगढ़ , शासकीय पीडी कॉलेज रायगढ़, एवं जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन धनुहारडेरा रायगढ़ संयुक्त रूप से सहभागिता रही। उक्त खेल प्रतियोगिता
के जी कॉलेज के क्रीड़ा अधिकारी तापस चटर्जी क्रीड़ा प्रभारी वशिष्ठ यादव, पीडी कॉलेज के क्रीड़ा अधिकारी सौरभ प्रधान, के निरीक्षण में सम्पन्न किया गया।खेल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन, निर्धारित मापदण्ड के आधार पर राज्य स्तरीय हैंडबॉल पुरुष वर्ग के लिए खिलाड़ियों का चयन किया गया। राज्य स्तरीय हैंडबॉल खेल प्रतियोगिता आगामी दिनांक 23 जनवरी 2023 को शासकीय दिग्विजय ऑटोनॉमस कॉलेज राजनांदगांव छत्तीसगढ में आयोजित होना सुनिश्चित है। जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन धनुनहारडेरा रायगढ़ के हरीश कुमार पटेल, अंकित कुमार शर्मा और रजनीश कुमार सिंह का राज्य स्तर पर हैंडबॉल पुरुष वर्ग खेल प्रतियोगिता हेतु चयनित होने पर जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन धनुहारडेरा के संस्था प्रमुख श्री शिरीष शारडा सचिव श्रीमति तृप्ति अग्रवाल तथा शिक्षा शास्त्र के प्राचार्य प्रो तेजराम नायक व यूजी ,पीजी के प्राचार्य डॉ गजेंद्र चक्रधारी ,क्रीड़ा प्रभारी प्रो अरुण कुमार गुप्ता ने उन्हे उज्जवल भविष्य की शुभकामना एवं बधाई दिए हैं। एक साथ तीन प्रतिभाशाली छात्रों का पुरुष वर्ग हैंडबॉल राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में चयनित होने पर जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन धनुहारडेरा रायगढ़ में हर्ष व्याप्त है।






