
रायपुर:- छत्तीसगढ़ विधानसभा का पांच दिवसीय शीतकालीन सत्र आज से शुरू हो गया। पहले दिन सदन के पटल पर पांच विधेयक पेश किए जाएंगे। इसके साथ ही द्वितीय अनुपूरक बजट भी प्रस्तुत होगा।
सत्र की शुरुआत कार्यमंत्रणा समिति की बैठक से हुई। बैठक के बाद विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने इसे ऐतिहासिक सत्र करार दिया। उन्होंने कहा कि यह सत्र छत्तीसगढ़ विधानसभा की 24 साल की यात्रा के बाद रजत जयंती वर्ष की शुरुआत का प्रतीक है।
डॉ. सिंह ने घोषणा की कि रजत जयंती वर्ष के दौरान सालभर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। शुक्रवार और शनिवार को छात्रों के अवलोकन के लिए विधानसभा को खोला जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि अगला शीतकालीन सत्र नए विधानसभा भवन में आयोजित किया जाएगा, जबकि बजट सत्र के लिए राष्ट्रपति को आमंत्रित करने की योजना है।
सत्र के पहले दिन की कार्यवाही पर पूरे राज्य की नजर बनी हुई है।






