आस्थासंगठनसामाजिक

गाड़ा समाज ब्लॉक पुसौर का नवाखाई मिलन सह कीर्तन सम्मेलन हुआ संपन्न

पुसौर:- रायगढ़ जिले के विकासखण्ड पुसौर के मंडी प्रांगण में गाड़ा समाज का नवाखाई मिलन सह सांस्कृतिक कार्यक्रम (कीर्तन) जिलाध्यक्ष अमृतलाल चौहान एवं ब्लॉक अध्यक्ष चेहरा लाल चौहान की अध्यक्षता में हजारों संख्या की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में लगभग पुसौर ब्लॉक के 30 कीर्तन व कुष्टगुरु पार्टी ने भाग लिया और अपने कला का प्रदर्शन कर सभी लोगो का उत्साह वर्धन किया गया। कार्यक्रम में मंच संचालन भुवन गुरुजी के द्वारा बहुत ही सुंदर तरीके से संचालन किया गया।

नवाखाई मिलन समारोह में पहुंचे अ.जा. आयोग के पूर्व सदस्य पुनीत राम चौहान

कार्यक्रम में मुख्य रूप से गाड़ा समाज पुसौर के विशेष आग्रह पर अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व सदस्य पुनीत राम चौहान जी के साथ आदर्श चौहान समाज के जिलाध्यक्ष गुलाप राम चौहान भी पहुंचे थे। पुनीत राम चौहान जी की उपस्थिति से समाज के लोग बहुत ही गदगद होकर आत्मीय स्वागत किया।

तत्पश्चात चौहान ने नवाखाई उत्सव में सम्मिलित समाज को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समाज की इस तरह के कार्यक्रम से समाज में भाईचारा की भावना स्थापित होता है, जो की एक समाज के लिए अनुकरणीय पहल है साथ ही साथ गंधर्व कला से परिपूरित गाडा समाज की कीर्तन मंडली को भी उनकी कला प्रस्तुति की भूरि भूरि प्रशंसा की है। इस कार्यक्रम में सार्वजनिक भोज की भी व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम में पुसौर ब्लॉक के सामाजिक पदाधिकारी कार्यकर्ता के अलावा रायगढ़, खरसिया, सारंगढ़ एवं बरमकेला से सामाजिक बंधु सम्मिलित हुए थे।

आदर्श चौहान समाज के जिला अध्यक्ष गुलाब चौहान ने भी अपने उद्बोधन में कहा कि गाडा समाज के जितने भी संगठन हैं सभी को एक होकर अपने समाज के शिक्षा दीक्षा को लेकर मजबूती से साथ में एक होकर एक मंच में काम करने के लिए प्रेरित किया गया।

इनकी रही अहम भूमिका व इनकी रही उपस्थिति

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अमृतलाल चौहान जिला अध्यक्ष, चेहरा लाल चौहान ब्लॉक अध्यक्ष, खुशीराम चौहान जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष, लोचन गुरुजी, भुवन चौहान गुरुजी (CSC) कुलमनी महानंदिया, सचिव उजागर चौहान, संतोष चौहान, लोचन चौहान, त्रिनाथ चौहान, डिग्री लाल चौहान, दिगंबर चौहान, आदर्श चौहान समाज के जिला अध्यक्ष गुलाब राम चौहान, जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ सुशीला चौहान, प्रमुख सलाहकार नंदकुमार चौहान,सचिव प्रीति चौहान, वीना चौहान छोटेलाल चौहान, पत्रकार सुधीर चौहान, कमलेश चौहान, राजू कीर्ति चौहान, बिना चौहान शिवकुमारी, सेतबाई, संतोष, संजय, दीपक चौहान के अलावा हजारों सामाजिक कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में सहभागी बने।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 2.8 / 5. Vote count: 4

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button