संगठनसामाजिक

छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स के महामंत्री अजय भसीन ने बरमकेला के सदस्यों को दिलायी-“पहले मतदान,फिर दुकान”की शपथ

अध्यक्ष रतन शर्मा को भेंट की अंश राशि का चेक,कार्यो की सराहना

बरमकेला:- छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ़ कॉमर्स द्वारा मतदाताओं को जागरूक करने एवं लोकतंत्र को मजबूत करने के उद्देश्य से एक मुहीम ” पहले मतदान,फिर दुकान”’ चलायी जा रही है।जिसके तहत आज छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ़ कामर्स महामंत्री अजय भसीन एवं अन्य पदाधिकारी बरमकेला पहुंचे और बरमकेला चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष रतन शर्मा सहित सभी सदस्यों से मुलाकात किया और बताया कि 17 नवम्बर को ’’पहले मतदान फिर दुकान’’ का मुल मंत्र से सभी ब्यवसायी साथी अधिक से अधिक मतदान में हिस्सा लेवे और दूसरों को भी प्रेरित करे।

उन्होंने सभी सदस्यों को शत प्रतिशत मतदान की शपथ भी दिलाई। “” पहले मतदान फिर दुकान”’ की शपथ के बाद चेंबर ऑफ़ कामर्स इकाई बरमकेला के कार्यों की सराहना करते हुए अध्यक्ष रतन शर्मा को अंशदान राशि का चेक प्रदान किया।

छत्तीसगढ़ चेंबर महामंत्री अजय भसीन ने कहा कि व्यापारी हमेशा से जागरूक रहा है। व्यापारीगण समाज के कल्याणकारी कार्यों में हमेशा अग्रणी रहे है। आशा है कि इस हैप्पी वोटिंग अभियान में पूर्णरूप से भागीदारी निभाएंगे। उन्होंने कोरोनाकाल सहित अन्य आपदा के समय में जनहित में अनेक कार्य किए हैं। इस अवसर पर चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष रतन शर्मा ने कहा कि मतदान के कुछ दिन पूर्व से व्यापारी बंधु किसी से फोन में बात करते समय हैलो की जगह हैप्पी वोटिंग कह कर अभिवादन करें।


इस अवसर पर अजय भसीन प्रदेश महामंत्री, दिलीप इशरानी प्रदेश उपाध्यक्ष,निरेश सेठ, चिन्ना राव प्रदेश मंत्री, शंकर सचदेव,हरीश शर्मा, गया शंकर, रतन शर्मा अध्यक्ष चेंबर आफ कार्मस, महामंत्री मुकेश अग्रवाल, आनंद अग्रवाल,सुनील अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button