शिक्षासामाजिक

विधानसभा निर्वाचन 2023: वृद्ध एवं दिव्यांगजनों ने डाक मत पत्र के माध्यम से किया मताधिकार का प्रयोग

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 6 नवंबर 2023 / विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 17 सारंगढ़ एवं विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 43 बिलाईगढ़ के 80 वर्ष से अधिक आयु के वृद्धजन एवं दिव्यांगजन डाक मतपत्र से मत देकर लोकतंत्र के निर्माण में सहभागी बन रहे हैं। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 80 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के मतदाताओं के लिए इस वर्ष डाक मतपत्र की सुविधा प्रदान की गई है, जिसके अंतर्गत वृद्धजन और दिव्यांग मतदाताओं को विशेष तौर पर सुविधा मिल रही है। सारंगढ़ विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 17 के रूट क्रमांक 10, पेटी नंबर 10 के वयोवृद्ध मतदाताओं ने डाक मत पत्र के माध्यम से अपने मताधिकार का प्रयोग किया‌।

इसी प्रकार बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 43 के रूट क्रमांक 05 और रूट क्रमांक 16 के वयोवृद्ध मतदाताओं ने डाक मत पत्र के माध्यम से अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सारंगढ़ एवं बिलाईगढ़ दोनों ही विधानसभा क्षेत्र में कुल 9-9 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, जिन्हें मतदाताओं ने 6 नवंबर को डाक मतपत्र के माध्यम से चुनाव चिह्न देखकर अपने पसंदीदा प्रत्याशी को मतदान किया। इस बार भारत निर्वाचन आयोग ने डाक मतपत्र की सुविधा दी है। वयोवृद्ध एवं दिव्यांगजनों ने आयोग द्वारा दी गई इस सुविधा के प्रति आभार व्यक्त किया।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button