Uncategorizedराजनीतिसामाजिक

जिला कांग्रेस अध्यक्ष अरुण मालाकार ने कांग्रेस प्रत्याशी उत्तरी जांगड़े के लिए सघन जनसंपर्क कर मांगा आशीर्वाद

छत्तीसगढ़ सरकार के विकास कार्यों को लेकर जनता से मांग रहे आशीर्वाद

सारंगढ़।आज सारंगढ-बिलाईगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरुण मालाकार ने अपने टीम के साथ कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती उत्तरी जांगड़े के पक्ष में ग्राम कोसीर छोटे, नौरंगपुरर,,कटारीडिह,परसाडीह,डोगिया, मुड़ियाडीह,नंदेली में डोर टू डोर सघन जनसंपर्क कर आशीर्वाद मांगा जहां अपने जनपद सदस्य को अपने बीच पाकर ग्राम वासियों ने अभूतपूर्व स्वागत किया और कहा कि हम सब दोबारा सारंगढ़ में कांग्रेस के विधायक चुनेंगे और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाएंगे जिला कांग्रेस अध्यक्ष अरुण मालाकार ने कहा कि आप सबके आशीर्वाद से श्रीमती उत्तरी जांगड़े पिछले बार 52000 वोट से लीड के साथ विजई हुई थी।

इस बार भी कांग्रेस पार्टी ने उन पर भरोसा जताया है आप सबको दोबारा श्रीमती उत्तरी जांगड़े को आशीर्वाद देकर विजई बनाना है क्योंकि उन्होंने लगातार सारंगढ़ के लिए काम किया है वह सभी के सुख-दुख में साथ खड़ी रहती है साथ ही उन्होंने सारंगढ़ को जिले की सौगात दी है।

आप सबको पता होगा कि कल हमारी कांग्रेस पार्टी ने भरोसे का घोषणा पत्र जारी कर किसानों के आय को दोगुना करने अपनी घोषणा पत्र में प्रमुखता से स्थान दिया है 3200 रुपये क्विंटल में धान खरीदी एवं प्रति एकड़ 20 किवंटल धान खरीदी से किसान भाइयों को दोगुना लाभ होगा ।

और वह उन्नतशील होंगे कांग्रेस पार्टी जो कहती है वह करती है आप सबको दोबारा भरोसा बनाकर कांग्रेस का विधायक चुने और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाएं तभी आप सब के क्षेत्र का संपूर्ण विकास होगा सारंगढ़ के जनता को पूर्व की भाजपा सरकार ने 15 साल से ठगा ऐसी पार्टी के नेताओं के बहकावे में आप सबको नहीं आना है और धर्म और जाति के नाम पर राजनीति करने वाले पार्टी को जड़ से उखाड़ फेंकना है।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button