राजनीतिसामाजिक

बरमकेला में शिवकुमारी चौहान को मिल रहा जनता का जबरदस्त आर्शीवाद,आदर्श चौहान समाज के जिला अध्यक्ष भी पहुंचे शिवकुमारी के पक्ष में वोट मांगने

सारंगढ़:- विधानसभा चुनाव सारंगढ़ में भाजपा प्रत्याशी शिवकुमारी सारधन चौहान का लगातार बरमकेला अंचल में दौरा जारी है। क्षेत्र के कई गांवों में जनसम्पर्क लगातार जारी है, शिवकुमारी चौहान के वोट मांगने के तरीके की जोरदार चर्चा हो रही है। शिवकुमारी द्वारा आज बरमकेला नगर के गली गली में पैर छुकर वोट और आर्शीवाद मांग रही है। बरमकेला के चौक चौराहों में आज नुक्कड सभा के माध्यम से जनताओ का मनोरंजन कर लोगो से रूबरू हो रही है। वहीं सरल सहज स्वभाव के साथ अपने कमजोर आर्थिक स्थिति की स्वीकारोक्ति भी जनता के मन में गहरा छाप छोड़ रही है।

आदर्श चौहान समाज के जिला अध्यक्ष भी पहुंचे शिवकुमारी के पक्ष में वोट मांगने

बता दें कि रायगढ़ जिले के आदर्श चौहान समाज के जिलाध्यक्ष गुलाब राम चौहान और उनकी पूरी टीम भी शिवकुमारी चौहान के पक्ष में वोट मांगने पहुंचे और डोर टू डोर प्रचार प्रसार कर शिवकुमारी के पक्ष में वोट देने की अपील की।

रायगढ़,सारंगढ़ और बरमकेला के पदाधिकारी व कार्यकर्ता रहे उपस्थित

रायगढ़ भाजपा महिला मोर्चा के जिला महामंत्री दुर्गा देवांगन,नगर उपाध्यक्ष सुशीला तथा सारंगढ़ और बरमकेला नगर से भाजपा जिला उपाध्यक्ष पुनीत राम चौहान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अजय जवाहर नायक, अ जा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष कमल चौहान, बरमकेला मंडल अध्यक्ष मनोहर नायक, नपा अध्यक्ष हेमसागर नायक,उपाध्यक्ष रामकुमार नायक,पार्षद मनीष नायक,मोहन नायक,परमानंद चौहान,मंगलू सिदार,तरुण अग्रवाल,गजानंद गड़तिया,अरविंद पटेल,राजकिशोर पटेल और महिला मोर्चा से देवकुमारी,हेमकुअर,मीरा जोल्हे और समस्त भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता भारी संख्या में सभी के उपस्थिति में आज का यह जनसंपर्क आशीर्वाद रैली निकाला गया।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button