
सरिया:- भारतीय जनता पार्टी की महिला नेत्री और ऊर्जावान हस्ताक्षर देवकुमारी लहरी ने आज प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा की केंद्रीय नेतृत्व के द्वारा जारी किए गए संकल्प पत्र में महिलाओं के उत्थान के लिए ₹12000 प्रति वर्ष की राशि का प्रावधान किया गया है जिसमें ₹12000 प्रति वर्ष विवाहित महिलाओं को वित्तीय सहायता के रूप में प्रदान किया जावेगा उक्त योजना से जहां महिलाओं को संबल मिलेगा वहीं उनके आर्थिक स्थिति भी सुदृण होगी पूरे देश में सिर्फ भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र पार्टी है जिसने अपने पूरे कार्यकाल में महिलाओं को सबसे ज्यादा सम्मान वह सबसे ज्यादा अधिकार प्रदान किया है।

भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने प्रदेश में हो रहे चुनाव के विषय में जब संकल्प पत्र जारी किया तो उसमें ₹12000 प्रतिवर्ष का उल्लेख था तो वही साथ में मात्र ₹500 में गरीब महिलाओं को गैस सिलेंडर देने का भी प्रावधान किया गया है उसके अलावा गरीब परिवारों को 10 लाख रुपए तक का इलाज भी मुफ्त दिए जाने का प्रावधान किया गया है घोषणा पत्र आने के बाद जहां कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है तो वही विधानसभा सारंगढ़ से भाजपा प्रत्याशी शिवकुमारी साधन चौहान की जीत तय है। उक्त बातें प्रेस के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी की कद्दावर नेत्री देव कुमारी लहरे के द्वारा कही गई।






