खेलमनोरंजन

कुम्हारी कबड्डी प्रतियोगिता धूमाभाटा की टीम रही विजयी

बरमकेला:- ग्राम कुम्हारी में प्रत्येक वर्ष युवाओं के नेतृत्व में समस्त ग्राम वासियों के सहयोग ग्रामीण स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है इसी तारतम्य में इस बार भी जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ कबड्डी संघ से मान्यता प्राप्त शानदार कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें 75से अधिक टीमों ने भाग लिया तथा हमेशा की तरह कुम्हारी का सुसज्जित मैदान,सुसज्जित मंच और आकर्षक पुरस्कार,आगंतुक खिलाड़ियों के लिए दिनभर नाश्ता भोजन की व्यवस्था तथा रात्रि विश्राम के लिए साल कंबल के साथ ठहरने की व्यवस्था हमेशा ही सुर्खियों का विषय रहा है।
कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ 22 नवंबर को हुआ जिसमें प्रथम पुरस्कार 11000 रु व स्मृति चिन्ह ग्राम पंचायत कुम्हारी द्वारा,  द्वितीय पुरस्कार 7000₹ व स्मृति चिन्ह श्री ईश्वर प्रसाद मालाकार जी ग्राम सरायपाली द्वारा, तृतीय पुरस्कार 5000₹ दिव्यांश प्रकाश पटेल के नाम से निकेतन पटेल जी सराईपाली द्वारा, चतुर्थ पुरस्कार 3000₹ व स्मृति चिन्ह श्रीमती  गणेशी चौहान जनपद सदस्य जी द्वारा प्रदत रहा।
इस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि रहे पदुमलाल यादव (अध्यक्ष गोवर्धन गिरिराज गिरधारी मंदिर कुम्हारी), विशिष्ट अतिथियों में गंगा प्रसाद चौधरी (अध्यक्ष कृषि उपज मंडी बरमकेला ), प्रियंका गुप्ता प्रिया जी( अध्यक्ष काव्य कलश कला एवं साहित्य मंच खरसिया), रामसिंह पटेल जी(पूर्व वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी), पुरंदर पटेल जी( शुभम फ्यूलस कुम्हारी), लक्ष्मीकांत चौधरी (गणमान्य नागरिक कुम्हारी), छंदा चरण पटेल (कंप्यूटर ऑपरेटर मंडी कुम्हारी) रहे।
हजारों दर्शकों की उपस्थिति चर्चा का विषय रही व खरसिया से श्रृंगार की सुप्रसिद्ध श्रृंगार कवित्री श्रीमती प्रियंका गुप्ता प्रिया और काव्य कलश एवं कला मंच के पूरी टीम की उपस्थिति फाइनल मुकाबले के पूर्व उनका उद्बोधन और काव्य पाठ के साथ आयोजकों व खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन आकर्षण का विषय रहा,साथ में बरमकेला थाना से ध्रुवे सर और स्टाफ तथा थाना डोगरीपाली से थाना प्रभारी बेक सर जी और मानिकपुरी सर जी की गरिमामय उपस्थिति रही।
बैक सर जी की का उद्बोधन विशिष्ट अतिथि श्री राम सिंह पटेल जी का सधे हुए शब्दों में खिलाड़ियों और आयोजक मंडल के युवाओं का उत्साहवर्धन और ग्राम पंचायत कुम्हारी के सचिव श्री प्रेमलाल पटेल जी का उद्बोधन शानदार रहा।
सैकड़ो दर्शकों के बीच फाइनल मुकाबला धूमाभांठा और नवारापारा के मध्य हुआ और फाइनल मुकबला बराबरी का रहा जिसमे धूमाभंठा ने बाजी मारी और विजयी रही। कुम्हारी का कबड्डी प्रतियोगिता पूरे प्रदेश में चर्चित है।
शानदार कबड्डी प्रतियोगिता में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष सहयोग के लिए समस्त पुरस्कार प्रदाताओं समस्त अतिथियों विशिष्ट अतिथियों एवं मुख्य अतिथि के साथ-साथ समस्त ग्राम वासियों और समस्त दर्शकों, साथ ही सभी आगंतुक टीमों का तथा भोजन व्यवस्थापक साथियों का आभार व्यक्त करते हुए कुम्हारी कबड्डी प्रतियोगिता के संयोजक श्री कमलेश यादव जी द्वारा प्रतियोगिता के समापन की घोषणा की गई।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button