
रायगढ़:- अत्यंत हर्ष का विषय है कि हमारे जिला मीडिया प्रभारी सुधीर कुमार चौहान जी को द्वितीय पुत्री रत्न की प्राप्ति दिनांक 20/11/2023 को हुई है उन्हे सपत्नीक ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं।

इस बात की जानकारी हमारे आदर्श चौहान समाज के माननीय जिलाध्यक्ष गुलाप राम जी चौहान को पता चला वो तुरंत सारंगढ़ के राधा कृष्ण हॉस्पिटल में जाकर जच्चे बच्चे का हाल चाल मालूम किए ही नही अपितु सभी महानुभावों के समक्ष डॉक्टर डीडी साहू और अ जा आयोग के पूर्व सदस्य पुनीत राम चौहान की गरिमा मई उपस्तिथि में एवं अस्पताल के सभी सदस्य सुधीर जी के घर परिवार के बीच उपस्थित होकर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ,को अंगीकार करते हुए ,उन्हे (नवजात शिशु बिटिया रानी) जी को गोदनामा लिया ।

आदरणीय गुलाप राम जी चौहान जिलाध्यक्ष आदर्श चौहान समाज को इस प्रेरणा दायक उत्कृष्ट कार्य के लिए हमारे समाज की ओर से ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं,भगवान आपको दीर्घायु प्रदान कर और यशस्वी बनाए यही कामना करता हूं।






